Last Updated:
Business Idea: रांची की कृति ने बीच साइड आउटफिट्स का स्टार्टअप शुरू किया है. मुंबई से फैशन डिजाइनिंग करने वाली कृति बॉलीवुड थीम पर आधारित बोल्ड और फैशनेबल वन पीस कपड़े व मैचिंग ज्वैलरी विदेशों से मंगाकर खुद डिजाइन करती हैं. इससे वह तगड़ी कमाई भी कर रही हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली कृति खासतौर पर समुद्र के किनारे पहने जाने वाले आउटफिट डिजाइन करती हैं. इनमें कई तरह के वन पीस जैसे कपड़े शामिल हैं और सबसे खास बात यह है कि ये एकदम बॉलीवुड के थीम पर की गई है. रांची में ऐसा बोल्ड कलेक्शन आपको पहली बार देखने को मिलेगा. कृति बताती हैं कि यहां लोग वेकेशन पर जाते हैं, पर उनको रांची में इस तरह का कलेक्शन नहीं मिलता है.
कृति बताती हैं कि आपको ऐसा पूरे रांची में कहीं नहीं मिलेगा और सबसे खास बात यह है कि वह कोरिया, श्रीलंका और बाहर के देशों से भी मांगते हैं. वहां जो स्पेशल पीस होते हैं, उसको वह स्पेशली देखकर मांगती हैं और फिर उसमें भी खुद की कारीगरी करती हैं. उन्होंने मुंबई से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और उसके बाद यह खुद का स्टार्टअप शुरू किया है.
बोल्ड कलेक्शन देखकर कहेंगे वाह!
कृति बताती हैं कि उन्होंने अपने आसपास एक चीज ऑब्जर्व किया है कि लोग वेकेशन पर तो जाना चाहते हैं, लेकिन जब बात कपड़ों की आती है तो उनके पास रांची में अधिक कलेक्शन नहीं रहती और अधिक चॉइस नहीं रहती है, जिस तरीके का सोशल मीडिया पर रील में देखते हैं, उस तरीके की फैशनेबल कपड़े बीच साइड वाले यहां पर नहीं मिलते हैं.
ऐसे में उन्होंने सोचा आजकल के जनरेशन को ध्यान में रखते हुए क्यों ना इसी कलेक्शन को उतारा जाए और सबसे खास बात ये है कि हमारे पास स्मॉल से लेकर ट्रिपल ऐक्स्ल तक मौजूद है. मतलब हर साइज की महिलाओं के लिए आपको वन पीस कपड़े देखने को मिलेंगे. ऑफ शोल्डर, बैकलेस, बिकिनी कलेक्शन जैसा चाहेंगे बिल्कुल वैसा मिलेगा.
यहां हर मैचिंग की मिलेगी ज्वैलरी
इससे मैचिंग आपको ज्वेलरी भी देखने को मिलेगी, बीच किनारे हल्की लाइटवेट ज्वेलरी, लॉकेट, चेन, अंगूठी, गोल्डन मैटेलिक कलर में, सिल्वर एंड डायमंड जो आपके वन पीस के साथ सूट करे और बीच किनारे सनसेट के समय खूबसूरत दिखे. इन सभी चीज को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ज्वेलरी डिजाइन किया है.