Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वाले आज नौकरी-व्यापार में रखें सावधानी, रिश्तों में अहम से बचें! पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वाले आज नौकरी-व्यापार में रखें सावधानी, रिश्तों में अहम से बचें! पढ़ें राशिफल


Last Updated:

17 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: खरगोन के ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शनिवार 17 अक्टूबर का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इसके अलावा…

Aaj Ka Singh Rashifal 01 October 2026, Leo Daily Horoscope: शनिवार, 17 अक्टूबर का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. कुछ मामलों में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, लेकिन नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतना जरूरी होगा. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज कन्या लग्न की पत्रिका बन रही है और मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. बुध के साथ शुक्र धन भाव में गोचर कर रहे हैं, जबकि चंद्रमा माता से संबंधित भाव में स्थित है. ग्रहों की इस स्थिति के चलते परिवार में मां या ननिहाल पक्ष के रिश्तेदारों, जैसे मामा, मौसी और मामी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. ऐसे में परिजनों का ध्यान रखना और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करना जरूरी है.

करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रह सकता है. कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों पर विवाद होने की स्थिति बन सकती है. ऐसे में अधिकारियों और सहकर्मियों से बातचीत करते समय अपनी भाषा और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. किसी भी मुद्दे पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांति से बात सुलझाने का प्रयास करें. विद्यार्थियों को भी पढ़ाई और जरूरी फैसलों में सतर्कता बरतनी होगी. छठे भाव में राहु की स्थिति के कारण मन भटक सकता है और पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में परेशानी हो सकती है.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों को लापरवाही से बचने की जरूरत है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार राहु की दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है, जिसके चलते स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खासकर पेट से जुड़ी पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है. इसलिए खानपान का ध्यान रखें.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार करने वाले सिंह राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कारोबार में मेहनत के अनुसार मुनाफा नहीं मिलने से असंतोष हो सकता है. ऐसे में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें. नए सौदे या निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. व्यापारिक लेन-देन में स्पष्टता रखें और विवाद की स्थिति बनने से बचें. कारोबार की मौजूदा स्थिति पर ध्यान दें और जरूरी कामों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का प्रयास करें.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में स्थिरता बनी रह सकती है. पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य और मधुर रहने के योग हैं. हालांकि प्रेम संबंधों में अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहना होगा. रिश्तों में अहंकार को जगह देने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को भी महत्व दें. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें. आपसी समझ और संयम से रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में मदद मिलेगी.

आज का शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए आज 1 शुभ अंक माना गया है. इसके अलावा 2 और 8 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. शनिवार के दिन खेड़ापति हनुमानजी की पूजा-अर्चना करना शुभ फलदायी रहेगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link