₹50000000 की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, गैंगस्‍टर कपिल सांगवान से जुड़ा कनेक्‍शन – arrest 6 accused criminals in rupees 50000000 extortion case


होमताजा खबरDelhi

₹50000000 की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार, गैंगस्‍टर कपिल सांगवान से कनेक्शन

Last Updated:

Delhi Crime News: दिल्‍ली में सुरक्षा के तमाम इंतजाम के बावजूद अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम देने में जुटे रहते हैं. हालांकि, पुलिस की तत्‍परता और त्‍वरित कार्रवाई की वजह से ये कानून के लंबे हाथों से बच नहीं पाते हैं. एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है.

Top Deals Inside

₹50000000 की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार, गैंगस्‍टर कपिल सांगवान से कनेक्शनZoom

दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पांच करोड़ रुपये के रंगदारी मानने के आरोप में 6 आ‍रोपियों को गिरफ्तार किया है.

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में पांच करोड़ रुपये की कथित रंगदारी और कारोबारी परिवार को निशाना बनाने की साजिश में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारी की है. नजफगढ़ के भावना मेडिकोज पर फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, साजिश की कड़ियां गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू तक पहुंच रही हैं. हथियारों से लेकर शूटरों की भर्ती और पैसों के लेन-देन तक पुलिस ने कथित नेटवर्क का खुलासा किया है.

19 सितंबर 2026 की रात करीब साढ़े आठ बजे नजफगढ़ स्थित भावना मेडिकोज़ पर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे. दुकान पर मौजूद संजय कुमार रोहिल्ला पर गोली चलाई गई, लेकिन वे बाल-बाल बच गए. फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए. जांच में पांच करोड़ रुपये की कथित रंगदारी और प्रॉपर्टी विवाद का एंगल सामने आया. पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार को पहले धमकियां भी दी गई थीं.

क्राइम ब्रांच के मुताबिक हरि प्रकाश उर्फ काला ने गोली चलाई, जबकि राहुल बाइक चला रहा था. साहिल उर्फ पिंटू पर शूटरों की भर्ती, हथियार और रकम मुहैया कराने का आरोप है. आशीव राठी उर्फ आशु और मनजीत पर अवैध हथियार खरीदने और सप्लाई करने की भूमिका का आरोप है. वहीं, ज्योति प्रकाश उर्फ ज्योति उर्फ बाबा से उसके भाई कपिल सांगवान से कथित बातचीत को लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, मनजीत ने हथियार खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये जुटाए. दो पिस्तौल, सात कारतूस और सात लाख रुपये साहिल तक पहुंचाए गए. आरोप है कि साहिल ने वारदात से पहले हथियार शूटर और बाइक सवार को सौंपे. फायरिंग के बाद हरि प्रकाश को ढाई लाख और राहुल को 25 हजार रुपये दिए गए. राहुल के इस्तेमाल की गई किआ सोनेट कार भी बरामद हुई है. पुलिस अब कपिल सांगवान उर्फ नंदू और जर्मनी में रह रहे बताए गए नवीन देशवाल की कथित भूमिका की जांच कर रही है. दोनों अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं. बता दें कि दिल्‍ली में पिछले कुछ महीनों में विभिन्‍न गैंग्‍स की तरफ से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की गई है, जिन्‍हें पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया. अब एक और मामले का पर्दाफाश किया गया है.



Source link