Last Updated:
जहानाबाद के ओडीसी शोरूम में ओडिसी न्यू रेसर इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध है. यह एक बार चार्ज करने पर सौ किलोमीटर का सफर तय करती है. इसकी कीमत पचहत्तर हजार रुपये है. इसमें रिमोट कंट्रोल और बैक गियर जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं. यह ऑफिस और बाजार जाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
जहानाबादः देशभर में इलेक्ट्रिक स्कूटी का चलन बढ़ता जा रहा है. बढ़ती मांग के चलते बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक इलेक्ट्रिक स्कूटी के शो रूम खुलने लगे हैं. बिहार में भी कई कंपनी के शो रूम खुल गए हैं, जो बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी बेच रही है. इसी क्रम में जहानाबाद जिले का ओडीसी इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम शामिल हैं. यहां भी अनेकों मॉडल के इलेक्ट्रिक स्कूटी देखने को मिल जाते हैं. इस शोरूम में न सिर्फ RTO गाड़ी है, बल्कि नॉन आरटीओ भी मौजूद हैं. शहर में बढ़ती नॉन आरटीओ गाड़ियों में ओडीसी कंपनी की गाड़ियां शामिल हैं.
कई ऐसे ग्राहक होते हैं, जो पेट्रोल-डीजल में पैसे खर्च करना नहीं चाह रहे हैं और वो इलेक्ट्रिक स्कूटी का विकल्प तलाशने में लगे हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी कस्टमर्स हैं, जिनको ऑफिस जाने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी की तलाश है. यदि आपको भी ऑफिस जाने के लिए अच्छी स्कूटी की तलाश है तो चलिए आज हम आपको जिले के ओडीसी कंपनी के सबसे बेहतरीन मॉडल की स्कूटी के बारे में बताएंगे. यह आपकी न सिर्फ पेट्रोल डीजल के पैसे बचाएगी, बल्कि चोरी से भी सुरक्षित रखेगी.
ऑफिस जाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी का ऑप्शन
जहानाबाद स्थित ओडीसी स्कूटी शोरूम के प्रबंधक मो. वसीम ने Local 18 से बताया कि ऑफिस जाने के लिए अगर इलेक्ट्रिक स्कूटी की तलाश में हैं तो हमारी कंपनी odyssey का न्यू रेसर मॉडल को देख सकते हैं. एक बार की कंप्लीट चार्जिंग में 100 KM की दूरी तय हो सकती है. फीचर्स की बात करूं तो यह गाड़ी रिमोट से कंट्रोल होगी. गाड़ी का चक्का 12 इंच का होता है, जिससे ब्रेकर पार करना मुश्किल नहीं होगा. वहीं, इस मॉडल में बैक गियर की भी सुविधा है.
₹75000 में घर लाएं बेहतरीन फीचर्स वाली यह स्कूटी
इस गाड़ी की कीमत के बारे में उन्होंने कहा कि यह बहुत ही कम बजट की गाड़ी है. 70000 रुपए में घर ला सकते हैं. दो तरह की बैटरी वाली यह गाड़ी है. हमारे पास लिथियम और ग्राफिक्स दोनों तरह की बैटरी वाली गाड़ी है. यदि लिथियम बैटरी वाली गाड़ी की ख़रीदारी करनी है तो 75000 रुपए देना होगा. इस बैटरी वाली गाड़ी की खरीदारी करते हैं तो 3 साल की गारंटी रहेगी. वहीं, ग्राफिक्स वाली बैटरी की गारंटी 18 महीने की होती है. लिथियम बैटरी वाली साढ़े चार घंटे में फुल चार्ज होती है. रिमोट से गाड़ी ऑन कर सकते हैं. इसके साथ ही लॉक भी कर सकते हैं. सीट काफी आरामदायक है तो डिक्की की जगह काफी अच्छी होती है.