Last Updated:
मिर्जापुर की चटपटी बैंगन चटनी सब्जी घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है. इसे बनाने के लिए बैंगन, धनिया, हरी मिर्च, अदरक, चने की दाल और कुछ मसालों की जरूरत होती है. जानिए इस स्वादिष्ट देसी सब्जी को बनाने का आसान तरीका, जिसे रोटी, पराठे या पूड़ी के साथ परोस सकते हैं.
मिर्जापुर: बैंगन का नाम सुनते ही आपके मन में अजीब सा ख्याल आता है. आपको लगता होगा कि बैगन से बनने वाली सब्जी का स्वाद कैसा रहता होगा, लेकिन आज आपको बैंगन से बनने वाली एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे खाने के बाद आप भी स्वाद की तारीफ करेंगे. बैंगन से बनने वाली डिश के लिए आपको किसी खास सामान की आवश्यकता नहीं बल्कि बैंगन, धनिया, हरी मिर्च, चने की दाल और कुछ मसाले की आवश्यकता होगी, जिसकी मदद से आप बैंगन चटनी सब्जी को तैयार कर सकते हैं. बैंगन चटनी सब्जी का स्वाद बेहद ही लाजवाब रहता है.
कैसे बनाएं
अगर आप दो व्यक्तियों के लिए बैंगन चटनी सब्जी बना रहे हैं तो करीब 250 ग्राम बैंगन लें. बैंगन लेने के बाद उसे अच्छे से काट लें. काटकर हल्दी और नमक वाले पानी में डाल दें. उसके बाद धनिया, मिर्च, अदरक की मदद से चटनी तैयार कर लें. चटनी बनाने के बाद कढ़ाई लें. कढ़ाई में हल्का सा तेल डालें. तेल डालने के बाद हींग का तड़का लगा दें. हींग का तड़का लगाने के बाद उसमें हल्का सा चने की दाल डाल दें. चने की दाल डालने के बाद अच्छे से चला लें. चलाने के बाद उसमें पहले से तैयार चटनी को मिला दें. चटनी को मिलाने के बाद स्वादानुसार नमक मिला दें. वहीं, हल्के मसाले मिला दें.
तैयार हो जाएगी सब्जी
मसाला को अच्छे से मिलने के बाद उसमें बैंगन को मिला दें. बैंगन को मिलाकर करीब दो मिनट के लिए ढककर अच्छे से पकने दें. जब बैंगन अच्छे से पक जाए तो उसमें हल्का सा बेसन मिला दें. बेसन मिलाने के बाद फिर बैंगन को पकाने के लिए छोड़ दें. जब यह पककर तैयार हो जाएगा तो आपका बेस्ट चटपटी बैंगन वाली चटनी की सब्जी बनाकर रेडी हो जाएगी. इसे रोटी के साथ पराठे या पूडी के साथ खा सकते हैं. स्वाद बेहद लाजवाब रहता है. खाने के बाद आप अपनी उंगलियां चाहते रह जाएंगे.