‘दरिंदगी के बाद गला दबाकर मारा’, बिलखते परिजनों का आरोप, घर से निकली 12 साल की मासूम का खंडहर से मिला शव

‘दरिंदगी के बाद गला दबाकर मारा’, बिलखते परिजनों का आरोप, घर से निकली 12 साल की मासूम का खंडहर से मिला शव


Last Updated:

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक 12 साल की मासूम बच्ची अपने घर से निकली थी. बाद में वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई. बाद में बच्ची का शव एक वीरान खंडहर से मिला. इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले बच्ची का रेप हुआ है और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई है.

Zoom

भोपाल में खंडहर में मिला 12 साल की मासूम बच्ची का शव

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 सा की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या हो गई है. उसका शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर से बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही बैरागढ़ एसीपी और थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही एफएसएल (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जमा किए हैं.

बताया जा रहा है कि बच्ची बैरागढ़ फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में रहती थी और पन्नी बीनने का काम करती थी. परिजनों के अनुसार वह बच्ची कल रात करीब 8:00 बजे अपने घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी. जिसके बाद थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों की तरफ से आरोप लगाया गया है कि बच्ची के शरीर पर कंबल के अलावा एक भी कपड़ा नहीं था. इसके अलावा परिजनों की तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि दुष्कर्म के बाद उसका गला दबाकर हत्या की गई है. बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी राउंड अप कर लिया है. अब पुलिस इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस यह देखने की कोशिश कर रही है कि घर से निकलने के बाद बच्ची कहां गई और वह खंडहर तक कैसे पहुंची.

(रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)



Source link