ग्रेटर आगरा की गोमती पुरम टाउनशिप में घर खरीदने का सुनहरा मौका, शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, लॉटरी से होगा आवंटन

ग्रेटर आगरा की गोमती पुरम टाउनशिप में घर खरीदने का सुनहरा मौका, शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, लॉटरी से होगा आवंटन


Last Updated:

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि तीसरी स्कीम का नाम गोमती पुरम टाउनशिप रखा गया है. इस योजना के लिए जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. इच्छुक आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा. उन्होंने बताया कि भूखंडों का आवंटन पारदर्शी तरीके से लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पात्र आवेदकों को मौका मिल सके. प्राधिकरण के मुताबिक, ग्रेटर आगरा के इस बड़े प्रोजेक्ट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की योजना है. इसमें लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

ख़बरें फटाफट

आगरा: तेजी से विकसित हो रही ग्रेटर आगरा टाउनशिप में घर और जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर विकसित किए जा रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत अब तीसरी स्कीम की बुकिंग शुरू करने की तैयारी है. इससे पहले दो टाउनशिप की आवंटन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. अब तीसरी योजना के जरिए लोगों को आवासीय भूखंड पाने का अवसर मिलेगा.

लॉटरी के माध्यम से होगा आवंटन

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि तीसरी स्कीम का नाम गोमती पुरम टाउनशिप रखा गया है. इस योजना के लिए जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. इच्छुक आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा. उन्होंने बताया कि भूखंडों का आवंटन पारदर्शी तरीके से लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पात्र आवेदकों को मौका मिल सके. प्राधिकरण के मुताबिक, ग्रेटर आगरा के इस बड़े प्रोजेक्ट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की योजना है. इसमें लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

टाउनशिप में बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है. गोमती पुरम योजना की बुकिंग शुरू होने के बाद इच्छुक लोगों को आवेदन की तारीख, भूखंडों की उपलब्धता, निर्धारित दरों और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार रहेगा. योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी आगरा विकास प्राधिकरण की आधिकारिक घोषणा के बाद स्पष्ट होगी.

सिर्फ ऑनलाइन प्रिक्रिया से ही होगा आवेदन

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि ग्रेटर आगरा की तीसरी टाउनशिप गोमती पुरम के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. इस योजना में भूखंड पाने के इच्छुक लोगों को ऑनलाइन माध्यम से ही पंजीकरण कराना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन के लिए ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. ऐसे में आवेदकों को निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. विजय कुमार के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉटरी के जरिए भूखंडों का आवंटन किया जाएगा. इससे इच्छुक लोगों को योजना में प्लॉट पाने का अवसर मिलेगा. आवेदन की शुरुआत, भूखंडों की संख्या, कीमत और पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राधिकरण की आधिकारिक घोषणा के बाद सामने आएगी. इसलिए आवेदन करने से पहले लोगों को जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा….

टाउनशिप सभी प्रकार की जरूरी सुविधाओं से होंगी लेस

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि ग्रेटर आगरा टाउनशिप को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की योजना है. यहां लोगों को आवासीय और व्यावसायिक, दोनों तरह के भूखंड उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी. उन्होंने कहा कि टाउनशिप में बेहतर जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा. इसमें पार्क, सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर जोर रहेगा. इसके अलावा व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी स्थान निर्धारित किए जाएंगे, ताकि लोगों को खरीदारी और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सुविधाएं मिल सकें. टाउनशिप को सुनियोजित तरीके से बसाने का उद्देश्य लोगों को बेहतर आवासीय वातावरण देना और आगरा के विकास को नई दिशा प्रदान करना है.



Source link