कार चेज-डकैती-खौफनाक मोड़…सपनों की तलाश में फिसले ‘चार यार’, सीरीज का मजेदार ट्रेलर लोगों को आया पसंद


Last Updated:

Chaar Yaar Trailer: चार दोस्तों की मजेदार कहानी ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सीरीज 23 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. ट्रेलर देखकर जाहिर होता है कि चारों दोस्त बेहतर जिंदगी की चाह में अपराध-लूटपाट की जोखिम भरी राह में निकल पड़ते हैं. सीरीज में साकिब अयूब ने ‘टोनी’ का रोल निभाया है. सीरीज में पूरव झा, नमन जैन का भी अहम रोल है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

सपनों की तलाश में फिसले 'चार यार', सीरीज का मजेदार ट्रेलर आया लोगों को पसंदZoom

‘चार यार’ प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा.

नई दिल्ली: एक्टर साकिब अयूब की अगली सीरीज ‘चार यार’ के मेकर्स ने शुक्रवार 16 अक्टूबर को ट्रेलर रिलीज कर दिया. सीरीज की कहानी में 2000 के दशक की शुरुआत के मुंबई शहर को दिखाया गया है. यह सीरीज एक हाई-स्टेक्स क्राइम ड्रामा है, जो दोस्ती और सपनों को ह्यूमर, हाई-स्पीड कार चेज, डकैती और क्राइम वर्ल्ड के साथ मिलाता है. इसमें जय, टोनी, साहिल और समीर चार दोस्त हैं, जो मिडिल-क्लास लाइफ और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा और बेहतर हासिल करना चाहते हैं.

मुश्किल हालातों और पैसों की चाहत में वे एक बड़ा फैसला लेते हैं, जो उनकी दोस्ती की परीक्षा लेता है. उनका यह फैसला उन्हें एक खतरनाक मोड़ पर ले जाता है, जहां उनकी जिंदगी अपराध, हाई-स्पीड कार चेज और लूटपाट के दलदल में उलझ जाती है. यह सीरीज दोस्ती, महत्वाकांक्षा और गलत रास्तों पर जाने के परिणामों की एक सस्पेंस से भरी कहानी है. सीरीज में एक्टर साकिब अयूब टोनी नाम के लड़के के किरदार में नजर आएंगे. सीरीज के बारे में बात करते हुए साकिब अयूब ने कहा, ‘सीरीज से पहले मैंने ‘फर्जी’, ‘बंबई मेरी जान’ और ‘अनदेखी’ में बहुत सारे एक्शन और स्टंट किए हैं, लेकिन ‘चार यार’ में एक अलग तरह की एनर्जी थी, जिसमें कार चेज, बड़े सीक्वेंस और तेज एक्शन था. टोनी के हाव-भाव को समझना भी उतना ही मजेदार था.’

प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर को आएगा शो ‘चार यार’
एक्टर साकिब अयूब ने आगे कहा, ‘सबसे बड़ी बात, टोनी मेरे लिए हमेशा खास रहेगा, क्योंकि ज्यादातर रंगीन और स्टाइलिश किरदार निभाने के बाद मुझे एक आम मुंबई के लड़के का किरदार निभाने का मौका मिला. विनय सर और मुकेश सर का खास शुक्रिया, जिन्होंने मुझमें टोनी को देखा. शूटिंग का अनुभव बहुत शानदार रहा, फिजिकल चैलेंज, कार चेज और लगातार नाइट शिफ्ट से लेकर को-स्टार्स के साथ बिताया गया समय, सब कुछ यादगार रहा. मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस सीरीज के रोमांच को उतना ही एन्जॉय करेंगे, जितना हमने इसे बनाते हुए किया.’ शो ‘चार यार’ में पूरव झा, नमन जैन और प्रायरक मेहता भी अहम भूमिकाओं में हैं. साथ ही, सई तम्हाणकर, सिकंदर खेर, दिव्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘चार यार’ का प्रीमियर 23 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर होगा.



Source link