Last Updated:
Kaju Pan Sweet: छतरपुर के बाजार में दशहरा पर्व को देखते हुए काजू पान मिठाई बनाई गई है जो चर्चा का विषय बनी हुई है. इस खास मिठाई की कीमत 900 रुपए किलो है.
Kaju Pan Sweet: दशहरा त्योहार को देखते हुए छतरपुर के बाजार में एक ऐसी मिठाई आई है जो चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, दशहरा पर्व को देखते हुए काजू पान मिठाई बनाई गई है. जिसे खास तरीके से तैयार किया गया है. कैसे तैयार किया? कितने रुपए किलो कीमत है? आइए जानते हैं…
छतरपुर के लवकुश नगर स्थित प्रेम पैलेस होटल के मालिक बब्बी चौरसिया बताते हैं कि हमारे यहां पहले परंपरागत मिठाइयां ही बनाई जाती थीं लेकिन अब जमाने के हिसाब से मिठाइयां भी बदल रही हैं. इसी के चलते हमारे यहां भी एक अलग तरह की मिठाई बनाई गई है. इस मिठाई को काजू पान मिठाई कहा जाता है. दशहरा पर्व पर इस मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. हमारे इंदौर के कारीगर अरविंद ने इसे बनाया है. दशहरा त्योहार है तो छतरपुर के बाजार में पहली बार ये खास मिठाई तैयार की गई है. अभी मार्केट में नया आया है तो इसकी डिमांड भी बढ़ रही है.
वहीं, हलवाई अरविंद सोनी बताते हैं कि छतरपुर जिले में काजू कतली मिठाई तो सभी जानते हैं इसलिए काजू से ही एक ओर मिठाई तैयार की जिसे काजू पान की आकृति में तैयार किया गया है. इसलिए इसे काजू पान मिठाई कहा जाता है. ये मिठाई दिखने में पान जैसी ही लगती है. ये मिठाई दिखने में जितनी आकर्षक है उतनी ही खाने में स्वादिष्ट है.
पहली बार जिले में बनी ऐसी मिठाई
अरविंद बताते हैं कि ये खास मिठाई सिर्फ त्योहार को देखते हुए ही नहीं बनाई गई है बल्कि सालभर ये मिठाई बनाई जाएगी. इस मिठाई को काजू कतली के सामान ही तैयार किया गया है. साथ में पान का मसाला डाल दिया है और इस मिठाई को पान के आकार में तैयार कर दिया गया है.
काजू कतली को देती टक्कर
अरविंद बताते हैं कि जिस तरह काजू कतली बनाई जाती है वैसे ही काजू पान मिठाई को भी तैयार किया गया है. इस मिठाई में सबसे ज्यादा काजू की मात्रा ही डाली गई है. साथ में पान के आकार में दिखाने के लिए इसमें पान का मसाला भी लगाया गया है. हालांकि, इसकी रेसिपी नहीं बता सकते क्योंकि इस मिठाई का ये सीक्रेट फार्मूला है.
900 रुपए किलो है रेट
अरविंद बताते हैं कि ये काजू पाऐ खास तरीके से बनाया जाता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद होता है. खाने में भी बेहद ही स्वादिष्ट होता है. इसका स्वाद काजू कतली जैसा ही होता है. इसलिए इसका रेट भी थोड़ा ज्यादा रहता है. एक किलो मिठाई आप 900 रुपए में ले सकते हैं.