VIDEO: पीएम मोदी के सामने अर्शदीप सिंह ने ली वैभव सूर्यवंशी की मौज, वायरल वीडियो ने लूट ली पूरी महफिल

VIDEO: पीएम मोदी के सामने अर्शदीप सिंह ने ली वैभव सूर्यवंशी की मौज, वायरल वीडियो ने लूट ली पूरी महफिल


होमखेलक्रिकेट

पीएम मोदी के सामने अर्शदीप ने ली वैभव की मौज, वायरल वीडियो ने लूटी महफिल

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi Reaction goes viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी समेत देश के सबसे युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की. इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते नजर आए.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी का मिलियन डॉलर स्माइल वायरल.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब एशियाई खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की, तो वहां का माहौल बेहद खुशनुमा हो गया. जापान में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक अपने नाम किए. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युवा प्रतिभाओं की विशेष रूप से सराहना की, जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की और यादगार पल भी देखने को मिले.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जब अपने संबोधन में देश के भविष्य और युवा शक्ति का जिक्र कर रहे थे, तो वहां बैठे भारतीय क्रिकेटरों के बीच एक मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाया, जिसके जवाब में वैभव के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान तैर गई. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वैभव सूर्यवंशी इन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.



Source link