Varanasi Firecracker Blast | Varanasi News | Sarnath Firecracker Blast


Last Updated:

Varanasi Firecracker Blast: वाराणसी के सारनाथ इलाके में गुरुवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया.

Top Deals Inside

Varanasi: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो मंजिला मकान जमींदोज, बचाव अभियान जारीZoom

वाराणसी के सारनाथ में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया.

Illegal Firecracker Factory Blast in Varanasi: वाराणसी के सारनाथ इलाके में गुरुवार, 15 अक्टूबर की शाम एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. इसकी वजह से 2 मंजिला मकान जमिंदोज हो गया. बताया जा रहा कि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. विस्फोट की खबर मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की बचाव के लिए पहुंच गई है. खबर लिखने तक दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया था.

हादसे के बाद खबर मिली कि इस अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. इस धमाके से फैक्ट्री का ढांचा टूट गया और वह ढह गई. इस घटना ने हाल ही में हुए कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट को याद करा दिया है. साथ ही इस घटना ने एक बार फिर से प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर भी बिजनेस में सुरक्षा नियमों को लेकर बहस शुरू कर दी है.

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मां-बेटे की हालत गंभीर

सारनाथ में अवैध पटाका गोदाम में विस्फोक में मां-बेटे बुरी तरह घायल हो गए. इसमें पटाखा कारोबारी राजू खान की पत्नी और बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है. ताजा खबर मिलने तक उनकी कबीरचौरा अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया गया कि पत्नी चांदनी देवी का शरीर 85 फीसदी जल गया है वहीं, बेटे आदिल खान के सिर पर गंभीर चोट आई है. अस्पताल के सीएमओ डा. एके सिंह ने इसकी जानकारी दी.

सारनाथ के पटाखा अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से गिरा दो मंजिला इमारत. (स्क्रीनग्रैब)



Source link