Last Updated:
1 नवंबर से सभी मोबाइल ग्राहकों के लिए कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम दिखाने की सुविधा अनिवार्य हो सकती है. इस व्यवस्था के तहत फोन पर कॉल आने पर सिर्फ मोबाइल नंबर नहीं, बल्कि कॉल करने वाले का नाम भी दिखाई देगा. दूरसंचार विभाग ने फोन करने वाले की पहचान से जुड़े नियम में बदलाव किया है. 13 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक, नया नियम 1 नवंबर 2026 से लागू होगा. इससे जुड़ी सारी डिटेल्स आपको बताते हैं.
नाम दिखने के बावजूद लोगों को स्पैम कॉल और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहना होगा.
पहले जब कोई अनजान नंबर से फोन आता था तो लोग अक्सर उठा लेते थे. लगता था शायद कोई जरूरी बात हो. लेकिन कई बार ये स्पैम या ठगी वाली कॉल निकलती थीं. अब सरकार ने एक नया नियम बनाया है जिससे कॉल आने पर स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम दिखने लगेगा. 1 नवंबर से सभी मोबाइल ग्राहकों के लिए कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम दिखाने की सुविधा अनिवार्य होगी. यानी इस नए नियम के तहत फोन पर कॉल आने पर सिर्फ मोबाइल नंबर नहीं, बल्कि कॉल करने वाले का नाम भी दिखाई देगा. दूरसंचार विभाग ने फोन करने वाले की पहचान से जुड़े नियम में बदलाव किया है.
13 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक, नया नियम 1 नवंबर 2026 से लागू होगा. नए नियम के तहत कॉल करने वाले के फोन नंबर के साथ सब्सक्राइबर रिकॉर्ड में दर्ज उसका नाम भी पहचान की जानकारी में शामिल होगा. यह आदेश सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए जारी किया गया है.
कैसे काम करेगी यह सुविधा?
जब कोई कॉल आएगी तो फोन की स्क्रीन पर सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि कॉल करने वाले व्यक्ति या कंपनी का नाम भी नजर आएगा. इससे आप खुद तय कर पाएंगे कि फोन उठाना है या नहीं. खासकर बुजुर्ग और कम पढ़े-लिखे लोग जो अक्सर अनजान कॉल पर तुरंत बात कर लेते हैं, उनके लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
किन नेटवर्क पर मिलेगा फायदा?
CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, ये सर्विस 2G और 3G नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं होगी. यानी जिन लोगों के पास पुराना नेटवर्क है, उन्हें अभी यह सुविधा नहीं मिल पाएगी. 4G और उससे ऊपर के नेटवर्क वाले यूजर्स को ही इसका पूरा फायदा मिलेगा.
सावधानी फिर भी जरूरी
नाम दिखने से स्पैम और स्कैम कॉल पहचानने में मदद तो मिलेगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर नाम वाली कॉल सुरक्षित है. ठग भी कभी-कभी नाम बदलकर या फर्जी पहचान बनाकर कॉल कर सकते हैं. इसलिए अनजान कॉल पर कभी भी बैंक अकाउंट डिटेल, ओटीपी, आधार नंबर या कोई निजी जानकारी न बताएं. जरूरत पड़े तो खुद वापस कॉल करके या आधिकारिक नंबर से बात करके ही जानकारी दें. यह नया नियम आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर देगा. अब अनजान कॉल आने पर अंधाधुंध फोन उठाने की जरूरत नहीं रहेगी. लेकिन सावधानी बरतना हमेशा जरूरी है.
(खबर अपडेट हो रही है.)