MP कल का मौसम: इन 5 जिलों में बारिश, 40 की स्पीड से हवा करेगी परेशान; जानें भोपाल-उज्जैन का हाल

MP कल का मौसम: इन 5 जिलों में बारिश, 40 की स्पीड से हवा करेगी परेशान; जानें भोपाल-उज्जैन का हाल


Madhya Pradesh 16 October 2026 Weather Forecast: मध्य प्रदेश में 16 अक्टूबर 2026 को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है. एक ओर ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के मुताबिक 16 अक्टूबर को शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है.

राजधानी भोपाल में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी भोपाल में 16 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. दिन के समय धूप खिली रह सकती है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी महसूस होगी. यहां अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब रहने की संभावना है.सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंडक का अहसास हो सकता है.

कैसा रहेगा जबलपुर का हाल
जबलपुर में 16 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान साफ रहने और दिन में धूप निकलने से तापमान में गर्माहट महसूस हो सकती है. मानसून की विदाई के बाद इस समय पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम होने लगती हैं और मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगता है. जबलपुर में दिन में मौसम सुहावना रह सकता है.

उज्जैन में कैसा रहेगा मौसम?
धार्मिक नगरी उज्जैन में भी 16 अक्टूबर को मौसम मिला जुला रहने की संभावना है. दिन के समय तेज धूप निकल सकती है, जिससे दोपहर में गर्मी का अहसास बना रहेगा. अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की तरफ से श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है.

रतलाम में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रतलाम में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इससे साफ है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन के समय गर्मी अभी भी बनी हुई है. अनूपपुर जिले के अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

किसानों को दी सलाह
जिन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. वहां लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहना चाहिए. बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. संभव हो तो किसी सुरक्षित इमारत के अंदर रहें.



Source link