Last Updated:
Jio IPO : आकाश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ से जुड़ी जानकारियां साझा करने के लिए 15 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि जियो का मकसद भारत को डिजिटल समाज बनाना है, जिसमें हर घर, हर नागरिक और हर कारोबारी से सस्ती व सुलभ डिजिटल सर्विस उपलब्ध कराई जा सके.
जियो का आईपीओ 28 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट हो सकता है.
नई दिल्ली. रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (Reliance Jio Infocomm Ltd) के चेयरमैन और अप्रैल 2026 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि जियो का मिशन एकदम सरल है. हम हर भारतीय घर, हर भारतीय नागरिक और हर भारतीय उद्यम को बेहतरीन गुणवत्ता वाली और सबसे किफायती डिजिटल सेवाओं से जोड़ना चाहते हैं. हम अपने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और विकसित भारत 2047 के विजन से काफी प्रेरित हैं और हमारा लक्ष्य भारत को एक प्रमुख डिजिटल समाज बनाना है. जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के रूप में हम इस लक्ष्य को हासिल करने में एक सक्षम भागीदार बनना चाहते हैं.
आकाश अंबानी ने कोटक महिंद्रा समूह के संस्थापक और गैर-कार्यकारी निदेशक उदय कोटक का जिक्र करते हुए कहा कि मिस्टर कोटक ने हमारे देश में आए बदलावों के बारे में बात की. अब हम ऐसे प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को लॉन्च होते देख रहे हैं, जो इस कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म के जरिये हर जियो यूजर के जीवन को बेहतर बनाते हैं. यही हमारे बिजनेस का सबसे अहम हिस्सा है। हमारे बिजनेस का सबसे अहम हिस्सा हमारे ग्राहक हैं. रोज ऑफिस आते समय मैं यही सोचता हूं कि मैं हर जियो ग्राहक के जीवन को कैसे बेहतर बना सकता हूं और उन्हें ऐसी सर्विसेज कैसे दे सकता हूं जो उनके रोजमर्रा के जीवन को और बेहतर बना सकें.
(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)