श्रद्धा दुबे की दो तस्वीरों से खुले राज, पहला हिस्ट्रीशटर ऋषभ राय के साथ, दूसरी में ई-रिक्शा पर सवार


Last Updated:

रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा से रंगदारी मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के साथ श्रद्धा दुबे की तस्वीर वायरल होने से हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवा की मां ने साल 2025 में ऋषभ राय के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी.

Top Deals Inside

शिवा से रंगदारी मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर ऋषभ के साथ श्रद्धा की तस्वीर वायरलZoom

हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के साथ श्रद्धा दुबे की तस्वीर वायरल.

ऋषभ मणि त्रिपाठी/लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. जांच में सामने आया है कि करीब एक साल पहले शिवा को धमकी मिली थी. इसको लेकर शिवा की मां रंजना ने 12 अगस्त 2025 को हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके साथियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में FIR दर्ज कराई थी. आरोप है कि 11 अगस्त 2025 की रात किसान बाजार स्थित कैफे में ऋषभ और उसके साथियों ने शिवा से गाली-गलौज की थी. आरोपियों ने गुंडा टैक्स मांगा था, रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. पुलिस को धमकी से जुड़ा ऑडियो मिला, जिसके आधार पर जांच की जा रही है. श्रद्धा दुबे की फिलहाल दो नई तस्वीरों ने बवाल मचा दिया है.

हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के साथ फोटो वायरल
पहली तस्वीर में वह हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के साथ नजर आ रही है तो वहीं दूसरी फोटो में वह ई-रिक्शा पर बैठी हुई नजर आ रही है. मामले में फरार चल रही 25 हज़ार की इनामी श्रद्धा दुबे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो नेपाल का बताया जा रहा है. नेपाल में ई रिक्शा पर बैठे हुए श्रद्धा दुबे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. ई रिक्शा पर लगेज भी रखा हुआ दिख रहा है. श्रद्धा की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस के संपर्क में है यूपी पुलिस. वहीं श्रद्धा ने वीडियो जारी कर खुद को बताया बेक़सूर.

श्रद्धा दुबे ने शेयर किया था वीडियो
इससे पहले श्रद्धा दुबे ने एक वीडियो शेयर कर कहा था, “मेरा आप सभी से बहुत बहुत रिक्वेस्ट है मीडिया वालों से कि प्लीज मेरे नाम को ऐसे मत उछालिए. आप हर किसी के साथ मेरा नाम मत जोड़िए. आप लोगों ने कई नेताओं, कई अधिकारियों के साथ मेरा बेवजह का नाम जोड़ा है. क्योंकि हां अगर वो मेरे इंस्टाग्राम पे मेरे से कोई ऐड है तो आप मेरे बारे में ऐसी अफवाह मत फैलाइए. मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं है. मैं किसी को नहीं जानती हूँ, ठीक है.’

‘प्लीज मेरे बारे में अफवाह मत फैलाइए’
इसके आगे श्रद्धा ने वीडियो में कहा, ‘मीडिया वालों से मेरा बहुत बहुत रिक्वेस्ट है कि प्लीज मेरे बारे में अफवाह मत फैलाइए. मैं कहीं गायब हूं, मैं पुलिस में आकर बयान देना चाहती हूं. मैं उन्हें सब कुछ सच-सच, जो कुछ भी है, मैं उन्हें सब कुछ सच-सच बताना चाहती हूं, तो प्लीज आप लोगों से मेरी यही रिक्वेस्ट है कि कुछ भी किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले सौ बार सोचिए कि मेरा क्या गुनाह है, मैंने कुछ नहीं किया है. जो कुछ भी सच है शिवा शर्मा कांड से रिलेटेड कि उसकी कोई हत्या नहीं हुई थी, वो एक सुसाइड था.’



Source link