Last Updated:
UP Sainik Schools Entrance Exam 2027-28: यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 और 9 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Sainik School Admission: प्रवेश परीक्षा की टेंटेटिव डेट 20 दिसंबर 2026 है.
UP Sainik Schools Entrance Exam 2027-28: यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी ने यूपी सैनिक प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. कक्षा 6 और 9 में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. बिना किसी लेट फीस के आवेदन करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026, शाम पांच बजे तक है.
जो उम्मीदवार इस समय-सीमा से चूक जाते हैं, वे 2000 रुपये लेट फीस जमा करके 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे. सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा संभावित रूप से 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. आवेदकों को पात्रता शर्तों और प्रवेश से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस (विवरण पुस्तिका) देख लेना चाहिए.
UP Sainik School Entrance Exam 2027 : महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक
- सुधार विंडो (Correction window): 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक
- प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि: 20 दिसंबर 2026
कैसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर जाएं.
- “ओपन एप्लीकेशन” (Open Application) सेक्शन में, नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा करें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- दर्ज की गई जानकारी की जांच करें और फॉर्म जमा करें. भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड या सेव कर लें.
यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए योग्यता
कक्षा छह में दाखिले के लिए छात्रों को कक्षा पांच पास होना चाहिए या इस कक्षा में होना चाहिए. वहीं कक्षा नौ के लिए छात्र को आठवीं पास होना चाहिए. अभी नौवीं में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदक छात्रों का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए.
जन्मतिथि
शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए जन्मतिथि की सीमा निम्नलिखित है-
- – कक्षा 6: 2 जुलाई 2015 से 1 जनवरी 2018 तक (दोनों तिथियां शामिल).
- – कक्षा 9: 2 जुलाई 2012 से 1 जनवरी 2015 तक (दोनों तिथियां शामिल).
स्कूल और कक्षा के अनुसार प्रवेश
- – यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ: कक्षा 6 में केवल लड़कों को तथा कक्षा 9 में लड़के और लड़कियों, दोनों को प्रवेश का अवसर मिलेगा.
- – सैनिक स्कूल, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: कक्षा 6 और कक्षा 9, दोनों में लड़के और लड़कियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा.