‘मैं वहां कभी अकेला नहीं रहा’, सलमान खान के बेडरूम में रहस्यमयी शक्ति! किस्सा सुन करण जौहर भी रह गए हैरान


Last Updated:

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जिंदगी से जुड़े कई किस्से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन उनके घर से जुड़ा एक पुराना वाकया बेहद दिलचस्प है. बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने वाले सलमान ने एक बार ऐसा एक्सपीरियस शेयर किया था, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. करण जौहर के चैट शो में सलमान ने अपने घर के एक कमरे से जुड़ी ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. आखिर क्या था वह रहस्य?

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'मैं कभी अकेला नहीं रहा', सलमान खान के बेडरूम में रहस्यमयी शक्ति! Zoom

सलमान खान के बेडरूम की रहस्यमयी शक्ति का राज खोला.

नई दिल्ली. सलमान खान का बांद्रा स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ सिर्फ उनका घर नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं है. सालों से इस घर की एक झलक पाने के लिए फैंस बाहर खड़े रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आलीशान पहचान के पीछे एक ऐसा किस्सा भी छिपा है, जिसने खुद सलमान खान को हैरान कर दिया था? जिस घर में बॉलीवुड का यह सुपरस्टार अपने परिवार के साथ रहता है. वहां एक छोटे से कमरे रहस्यमयी शक्तियों का राज था? इस किस्से का जिक्र सलमान ने करण जौहर के चर्चित सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में किया था. उनके खुलासे ने न सिर्फ शो में मौजूद लोगों को चौंकाया, बल्कि फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी. आखिर उस कमरे में ऐसा क्या हुआ था, जिसे सलमान आज तक याद करते हैं?

करण जौहर को भी हुई थी हैरानी

करण जौहर ने बातचीत में बताया कि सलमान का कमरा काफी छोटा था. उसमें एक बेड और अलमारी थी. उस समय पूरा खान परिवार एक साथ रहता था. करण को यह देखकर हैरानी हुई थी कि इतने बड़े स्टार का कमरा इतना छोटा था. इसके बाद सलमान ने कमरे से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने कहा कि वह वहां कभी अकेले नहीं रहे. उन्हें किसी ऐसे शख्स की मौजूदगी महसूस होती थी, जिसे उन्होंने कभी देखा नहीं था. वह सिर्फ उसकी आवाज सुनते थे और अपने पीछे किसी के होने का एहसास करते थे.

‘लाइटें जलती-बुझती थीं, अलमारी खुल जाती थी’

सलमान के मुताबिक, कमरे से बाहर निकलते समय लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगती थीं. अलमारी भी खुल जाती थी. बाथरूम के पास उन्हें किसी के अलमारी से छेड़छाड़ करने जैसी आवाजें सुनाई देती थीं. जब वह कमरे में गाना बजाते थे, तब भी उन्हें अपने पीछे किसी के खड़े होने का एहसास होता था. करण ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कमरा भूतिया लगता था. इस पर सलमान ने कहा कि उन्होंने इसे भूतिया नहीं माना. उन्हें बस वहां किसी की मौजूदगी महसूस होती थी.

अनदेखी मौजूदगी से कर दी मजेदार गुजारिश

सलमान ने बताया कि इन घटनाओं से वह ज्यादा नहीं डरते थे. उन्होंने कहा कि उस मौजूदगी ने कभी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया. घर के बाहर बिलियर्ड्स खेलते समय भी उन्हें कमरे के अंदर से आवाजें सुनाई देती थीं. किस्से का सबसे मजेदार हिस्सा तब आया, जब सलमान ने कहा कि उनकी उस अनदेखी मौजूदगी से एक गुजारिश थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा था, ‘अगर वह कोई बेहद खूबसूरत महिला है तो उनके सामने आ जाए’. उनकी यह बात सुनकर करण जौहर भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए थे.



Source link