मैं खुद से लड़ रहा हूं… पृथ्वी शॉ ने अपनी गलती सुधारने का किया संकल्प
Last Updated:
भारतीय टीम से बाहर चल ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने बताया कि उन्होंने वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है. पृथ्वी इस समय में महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. पृथ्वी की कप्तान में महाराष्ट्र की टीम ने सर्विसेस के खिलाफ रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की. इस जीत के बाद बताया कि वह टीम इंडिया में वापसी क्या रहे हैं.
ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. पृथ्वी इस समय रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र का नेतृत्व कर रहे हैं. पृथ्वी की कप्तानी में महाराष्ट्र ने रणजी के इस सत्र में सर्विसेस के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की. महाराष्ट्र की इस जीत में पृथ्वी ने कप्तानी करते हुए अहम भूमिका निभाई, क्योंकि खेल के अंतिम दिन उन्होंने लगभग हाथ से निकलते हुए मैच में महाराष्ट्र की न सिर्फ वापसी कराई बल्कि सर्विसेस को ऑलआउट कर टीम को जीत दिलाई.
महाराष्ट्र की इस जीत के बाद पृथ्वी शॉ ने “इंडियन एक्सप्रेस” के साथ बातचीत में बताया कि टीम इंडिया में वापसी के लिए वह क्या कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी विस्तार से चर्चा की. पृथ्वी ने कहा, मेरा सबसे बड़ा और अंतिम लक्ष्य अभी भी भारतीय टीम में वापस लौटना है. नेशनल टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे ओपनर्स की एक लंबी कतार है, इसलिए मुकाबले में बने रहने के लिए आपको निरंतरता बनाए रखनी होगी.”
मेरी लड़ाई अब खुद से है-पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने कहा, “मेरे लिए यह किसी को कुछ साबित करने के बारे में नहीं है. यह मेरे और मेरे बीच की लड़ाई है. मैं पहले से कहीं अधिक कड़ी मेहनत कर रहा हूं. फिलहाल, मैं सोशल मीडिया से दूर हूं और सिर्फ तीन चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. मेरा क्रिकेट, मेरा परिवार और खुद पर. बाकी सब कुछ, मैं बस नजरअंदाज कर देता हूं और एक तरफ धकेल देता हूं.”
उन्होंने कहा, “मैं घर पर रहने की कोशिश करता हूं. मैं अभी भी अपने परिवार के साथ डिनर के लिए बाहर जाता हूं, लेकिन जहां तक संभव हो सार्वजनिक ध्यान से बचने की कोशिश करता हूं. मैं कभी भी पापराजी को नहीं बुलाता. कुछ लोगों को कैमरों का आनंद मिल सकता है, लेकिन मुझे अपने निजी समय के दौरान उन्हें आसपास रखना पसंद नहीं है. अब मैं अपने निजी स्पेस की कद्र करता हूं.”
मुझसे गलतियां हुई, उसे सुधार रहा हूं-पृथ्वी
पृथ्वी शॉ ने माना कि उनसे कुछ गलतियां हुई है, जिसे वह सुधार रहे हैं. उन्होंने कहा, “हां, हो सकता है कि मैंने इस दौरान कुछ गलतियां की हों. जिंदगी में कोई भी इंसान हर समय 100 प्रतिशत सही नहीं होता. यह सब आपकी किस्मत का हिस्सा है. अब मैं अतीत की ओर मुड़कर नहीं देखता. मेरा पूरा ध्यान आगे बढ़ने पर है. मैं अपने क्रिकेट का आनंद लेना चाहता हूं. अपने साथियों के साथ रहना चाहता हूं.”