Last Updated:
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नया प्रोमो सामने आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. प्रोमो में राम को भगवान नहीं, बल्कि दुनिया को बचाने की उम्मीद बने एक इंसान के रूप में पेश किया गया है. वहीं, यश के रावण और कुणाल कपूर के इंद्र की झलक ने भी ध्यान खींचा है. फिल्म का दूसरा ट्रेलर आज 15 अक्टूबर को बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा.
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज होने है.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रहा है. अब फिल्म के नए इंटरनेशनल प्रोमो ने कहानी की एक झलक दिखाकर चर्चा तेज कर दी है. प्रोमो में भगवान राम के परिचय के लिए कहा जाता है कि वह भगवान नहीं, बल्कि एक इंसान हैं, जिसके कंधों पर दुनिया को बचाने की जिम्मेदारी है. इस एक डायलॉग ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर आज 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है. इस एक्शन-फैंटेसी महागाथा का दूसरा ट्रेलर आज यानी 15 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक इवेंट में जारी होगी.
‘रामायण’ के नए प्रोमो में पहले से ज्यादा एक्शन और नए सीन देखने को मिले हैं. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आते हैं, जो जंगल में एक विशालकाय जीव पर तीर चलाते दिखाई देते हैं. वहीं, यश के रावण की झलक भी कहानी के संघर्ष को और दिलचस्प बनाती है. प्रोमो में रावण का किरदार अपने सामने सबको झुकाने की बात कहता है. इसके बाद राम की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह दुनिया को बचाने के लिए रावण को रोकने की जरूरत बताते हैं.
इस नए फुटेज में एक्टर कुणाल कपूर की भी झलक मिली है, जो इंद्र की भूमिका निभा रहे हैं. वह देवताओं के राजा इंद्र के वाहन ऐरावत पर सवार दिखाई देते हैं. एक सीन में रावण ऐरावत पर हमला करता है और उसे जमीन पर गिरा देता है. इस झलक ने फिल्म में देवताओं और रावण के बीच होने वाले संघर्ष को लेकर भी उत्सुकता बढ़ाई है.
New TV Spot for ‘RAMAYANA’ has been released.
In theaters on November 5.
#Ramayana https://t.co/ZsKpeMgvBR