बिहार में बालू का कारोबार फिर पकड़ेगा रफ्तार, 212 घाटों पर 16 अक्टूबर से शुरू होगा रेत खनन


Last Updated:

Bihar sand Mining: बिहार में बालू खनन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया. चार महीनों बाद एक बार फिर बालू खनन शुरू होने वाला है. सरकार ने 16 अक्टूबर से खनन शुरू करने का फैसला लिया. ऐसे में 212 घाटों पर 16 अक्टूबर से रेत खनन चालू हो जाएगा. जिससे बालू कारोबारियों से लेकर निर्माण के कामों में भी राहत मिलेगी.

Top Deals Inside

बिहार में बालू का कारोबार फिर पकड़ेगा रफ्तार, 16 अक्टूबर से शुरू होगा रेत खननZoom

बिहार में रेत खनन शुरू होगा. (सांकेतिक तस्वीर, Credit: Canva)

पटनाः बिहार में अब बालू की किल्लत खत्म होने वाली है. चार महीनों बाद एक बार फिर से रेत का कारोबार रफ्तार पकड़ने वाला है. दरअसल, मानसून के दौरान करीब चार महीने तक के लिए खनन रोक दिया गया था. अब आने वाले 16 अक्टूबर (शुक्रवार) से रेत खनन का काम फिर शुरू होगा. खान-भूतत्व विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई. आधिकारिक बयान जारी करके बताया गया कि राज्य के 212 घाटों पर रेत का खनन किया जाएगा, जिनमें पीले बालू के 181 और उजले बालू के 31 घाट शामिल हैं.

अवैध रेत खनन करने वाले 393 लोग हुए थे गिरफ्तार
राज्य के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बुधवार को कहा कि खनिज संसाधनों का संरक्षण, पारदर्शी खनन व्यवस्था और राजस्व में वृद्धि राज्य सरकार की प्राथमिकताएं हैं. उन्होंने कहा कि सरकार वैध खनन को बढ़ावा देने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर तक अवैध खनन और परिवहन से जुड़े मामलों में 393 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 3,614 वाहन जब्त किए गए. इस दौरान 52.71 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया.

9 घाटों पर मार्च 2027 से शुरू हो सकता है खनन
वित्तीय वर्ष 2025-26 की समान अवधि में 333 गिरफ्तारियां हुई थीं, 2,824 वाहन जब्त किए गए थे और 39.87 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया था. इस तरह गिरफ्तारियों की संख्या में 60, जब्त वाहनों की संख्या में 790 की बढ़ोती के साथ जुर्माने की वसूली में 12.84 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है. विभाग ने पिछले चार महीनों में पहले नीलाम नहीं किए गए 10 बालूघाटों की निविदा प्रक्रिया पूरी की है. इनमें से नौ घाटों पर मार्च 2027 से खनन शुरू होने की संभावना है. इनसे सरकार को करीब 76 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है.



Source link