पहाड़ों में ‘विंटर मॉनसून’, सिस्सू में सीजन का पहला स्नोफॉल, लेह मनाली हाईवे बंद, 0 डिग्री तक लुढ़का पारा, हिमाचल में अक्तूबर माह में दिसंबर जैसी ठंड


Last Updated:

Himachal Snowfall: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. लाहौल स्पीति के सिस्सु में बर्फबारी और बैजनाथ में भारी बारिश से ठंड बढ़ गई है. बर्फबारी के कारण लेह मनाली हाईवे बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया है. सिरमौर, हमीरपुर, मंडी, शिमला कुल्लू और कांगड़ा में गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान है.

Top Deals Inside

पहाड़ों में ‘विंटर मॉनसून’, सिस्सू में सीजन का पहला स्नोफॉल, लेह-मनाली NH बंदZoom

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. लाहौल स्पीति के सिस्सु में बर्फबारी हो रही है.

शिमला. हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. लाहौल स्पीति के सिस्सु में जहां बर्फबारी हो रही है. वहीं, कांगड़ा के बैजनाथ में सुबह सुबह ही भारी बारिश से मौसम ठंडा हो गया है. अक्तूबर महीने में ही प्रदेश में दिसंबर जैसी ठंड हो गई है और इस बार हिमाचल में सर्दी ने समय से पहले ही दस्तक दी है.

जानकारी के अनुसार, 15 अक्तूबर की सुबह से मौसम खराब बना हुआ था. ऐसे में मौसम ने करवट ली और अनुमान के अनुसार बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया. लाहौल घाटी के सिस्सु में सीजन का पहला हिमपात शुरू हो गया है. इसके अलावा, लाहौल घाटी में केलांग, दारचा समेत अन्य इलाकों में बर्फ गिर रही है. हालांकि, माना जा रहा है कि सेब के पौधों के लिए बर्फबारी नुकसान देह है.

सिस्सू में होटल कर्मचारी लक्की ने बताया कि सुबह से बर्फबारी हो रही है. अच्छी संख्या में  टूरिस्ट भी लाहौल स्पीति आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि बर्फबारी की वजह से काफी ठंड बढ़ गई है.



Source link