Last Updated:
Patna IGIMS Ragging News : पटना के IGIMS में रैगिंग के आरोप में संस्थान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. MBBS 2024 बैच के तीन छात्रों आदित्य राज, अभिनव राज और राज चौरसिया को तीन महीने के लिए निलंबित किया गया है. प्राचार्य कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि में तीनों छात्र कक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे और संस्थान की शैक्षणिक सुविधाओं का इस्तेमाल भी नहीं कर पाएंगे.
पटना के IGIMS में रैगिंग के आरोप में संस्थान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.
पटना. पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में रैगिंग के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है. संस्थान ने MBBS 2024 बैच के तीन छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है. इस संबंध में प्राचार्य कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है. जिन छात्रों पर कार्रवाई हुई है, उनमें आदित्य राज, अभिनव राज और राज चौरसिया शामिल हैं.
जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन की अवधि के दौरान तीनों छात्र संस्थान की कक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे. इसके साथ ही उन्हें IGIMS की शैक्षणिक सुविधाओं के इस्तेमाल की भी अनुमति नहीं होगी. यानी निलंबन के दौरान छात्र संस्थान की सामान्य अकादमिक गतिविधियों से पूरी तरह बाहर रहेंगे.
इतना ही नहीं, तीनों छात्रों को उनका आवंटित हॉस्टल कमरा खाली करने का निर्देश भी दिया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें संस्थान परिसर में रहने की अनुमति नहीं होगी.
तीन महीने बाद होगी मामले की समीक्षा
IGIMS की एंटी रैगिंग कमेटी तीन महीने के निलंबन की अवधि पूरी होने के बाद पूरे मामले की समीक्षा करेगी. कमेटी की समीक्षा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा. फिलहाल संस्थान की ओर से तीनों छात्रों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. रैगिंग की शिकायत को लेकर संस्थान प्रशासन ने इसे अनुशासन से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए यह कदम उठाया है.
रैगिंग को लेकर संस्थान सख्त
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग को लेकर नियम काफी सख्त हैं. ऐसे मामलों में संस्थान की एंटी रैगिंग कमेटी शिकायत की जांच करती है और आरोपों की गंभीरता के आधार पर कार्रवाई की जाती है. IGIMS में हुई इस कार्रवाई से भी साफ है कि संस्थान परिसर में रैगिंग और अनुशासनहीनता को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है.