दोस्त ने ही की ठगी, इंदौर में फ्लैट के सौदे और संपत्तियों के नाम पर 67.50 लाख की धोखाधड़ी


Last Updated:

Indore Property Fraud News: इंदौर में फ्लैट के सौदे और संपत्तियों के लेनदेन में लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. एक 66 साल के बुजुर्ग ने अपने ही परिचत रमन सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Top Deals Inside

दोस्त ने की ठगी, फ्लैट के सौदे और संपत्तियों के नाम पर 67.50 लाख की धोखाधड़ीZoom

इंदौर में 67.50 लाख की धोखाधड़ी

मिथिलेश गुप्ता/इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में फ्लैट के सौदे और संपत्तियों से जुड़े काम कराने के नाम पर 67 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. क्राइम ब्रांच ने 66 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर उनके परिचित रमन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि बैंक लोन चुकाने और संपत्तियों से जुड़े मामलों का निराकरण कराने के नाम पर रुपए उधार लिए गए, लेकिन रकम वापस नहीं की गई. समझौते के बाद दिया गया 67 लाख 50 हजार रुपए का चेक भी बाउंस हो गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच में 66 वर्षीय बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके परिचित रमन सिंह ने फ्लैट के सौदे के सिलसिले में उनसे संपर्क किया था. इसके बाद बैंक लोन चुकाने और अन्य संपत्तियों से जुड़े मामलों का निराकरण कराने के नाम पर अलग-अलग समय पर रुपए उधार लिए गए. शिकायत के मुताबिक, रकम वापस करने को लेकर बातचीत हुई और समझौता भी किया गया. इसी दौरान 67 लाख 50 हजार रुपए का चेक दिया गया, लेकिन बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस हो गया. इसके बाद बुजुर्ग ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की.

पुलिस ने शिकायत दर्ज की शुरू की जांच
पुलिस ने शिकायत के आधार पर रमन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस फ्लैट के सौदे, रुपए के लेनदेन और चेक बाउंस होने से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. मामले में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फ्लैट और संपत्तियों के सौदे में धोखाधड़ी का मामले सामने आने के बाद लोग भी प्रॉपर्टी खरीदने में डर रहे हैं. इलाके में इस विषय पर चर्चा काफी तेज हो गई है. फिलहाल पुलिस ने दस्तावेजों की जांच कर रही है.



Source link