टी-20 सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, 10 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान


होमखेलक्रिकेट

टी-20 सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

Last Updated:

5 captain Most runs in an series in T20: टी20 क्रिकेट में कप्तानी की दोहरी जिम्मेदारी संभालते हुए कई बल्लेबाजों ने रनों का एतिहासिक अंबार लगाया है. बतौर कप्तान किसी टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं. उनके बाद डेविड वार्नर, केन विलियमसन, शुभमन गिल और जेम्स विंस जैसे दिग्गज कप्तान भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी शानदार पारियों और नेतृत्व क्षमता से टी20 इतिहास में अनूठे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

Top Deals Inside

टी-20 सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजZoom

टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 कप्तान.

नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट के मैदान पर जब कप्तानी की दोहरी जिम्मेदारी कंधों पर होती है तो कई बार बल्लेबाजों का प्रदर्शन या तो निखर जाता है या दबाव में बिखर जाता है. इतिहास गवाह है कि कुछ चुनिंदा कप्तानों ने इस दोहरी जिम्मेदारी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया और अपनी टीम के लिए रनों का ऐसा अंबार लगाया जिसे तोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी किसी पहाड़ को चढ़ने जैसा है. टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 कप्तानों में विराट कोहली टॉप पर हैं. कोहली के बाद डेविड वॉर्नर, केन विलियम्सन, शुभमन गिल और जेम्स विंस का नंबर आता है.

विराट कोहली (Virat Kohli ) ने 2016 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान संभालते हुए बल्लेबाजी का एक ऐसा नजारा पेश किया जिसकी बराबरी आज तक नहीं हो पाई है. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए कुल 973 रन बनाए. 81.08 की औसत और 152.03 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने शतकों का अंबार लगा दिया था. कोहली के बल्ले से उस साल 4 शतक और 7 अर्धशतक निकले. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 113 रन रहा. इस दौरान उन्होंने 83 चौके और 38 छक्के जड़े. सिर्फ एक बार शून्य पर आउट हुए. यह किसी भी कप्तान की ओर से टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.

डेविड वार्नर की तूफानी कप्तानी
डेविड वार्नर (David Warner) ने भी उसी साल यानी 2016 में ही सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए 17 मैचों की 17 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 848 रन बटोरे. उनका औसत 60.57 और स्ट्राइक रेट 151.42 का रहा. हालांकि वह एक भी शतक नहीं जड़ पाए. लेकिन उनकी निरंतरता गजब की थी क्योंकि उन्होंने 9 अर्धशतक अपने नाम किए. वार्नर ने 88 चौकों और 31 छक्कों की मदद से 93 रनों की नाबाद सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

केन विलियमसन का शांत और संयमित नेतृत्व
साल 2018 के आईपीएल में केन विलियमसन (Kane Williamson) ने अपनी शांत और संयमित कप्तानी से महफिल लूटी. सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करते हुए विलियमसन ने 17 मैचों की 17 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 735 रन बनाए. उनका औसत 52.50 और स्ट्राइक रेट 142.44 का रहा. विलियमसन ने 8 अर्धशतक जड़े और उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन रहा. जिसमें 63 चौके और 28 छक्के शामिल थे.

शुभमन गिल का धमाकेदार प्रदर्शन
इस कड़ी में ताजा नाम युवा शुभमन गिल (Shubman Gill) का जुड़ता है. जिन्होंने 2026 के आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कमान संभालते हुए नया इतिहास रचा. गिल ने 16 मैचों की 16 पारियों में बिना एक भी बार नाबाद रहे 732 रन अपने नाम किए. 45.75 के औसत और 163.02 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक जड़े. उनका सर्वोच्च स्कोर 104 रन रहा और उन्होंने 74 चौके तथा 33 छक्के लगाकर यह साबित कर दिया कि वह मॉडर्न टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों और उभरते हुए नेतृत्वकर्ताओं में से एक हैं.

जेम्स विंस का इंग्लैंड में कमाल
घरेलू टी20 मुकाबलों की बात करें तो इंग्लैंड के नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में 2015 के दौरान हैम्पशायर की कप्तानी करते हुए जेम्स विंस (James Vince) ने भी इस खास सूची में अपनी जगह बनाई. विंस ने 16 मैचों की 16 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 710 रन बनाए. उनका औसत 59.16 और स्ट्राइक रेट 134.46 का रहा. उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े. जिसमें 107 रनों की नाबाद सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही. इस दौरान उनके बल्ले से 87 चौके और 14 छक्के निकले.



Source link