‘एलन मस्क के इशारे पर हो रहा देश के खिलाफ साजिश’, विपक्ष के विरोध पर क्या बोल गए बृजभूषण सिंह?


Last Updated:

Brij Bhushan Sharan Singh On Opposition Protest: उन्नाव के पुरवा विधानसभा क्षेत्र के सरवई गांव में एक मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने देश में हो रहे आंदोलनों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी आंदोलन विदेशी ताकतों और उद्योगपति एलन मस्क के इशारे पर देश के खिलाफ रचे जा रहे षड्यंत्र का हिस्सा हैं. उन्होंने भारत की तुलना पाकिस्तान और बांग्लादेश से किए जाने तथा सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने के लिए निकाले जा रहे मार्च पर भी कड़े सवाल उठाए हैं.

Top Deals Inside

‘एलन मस्क के इशारे पर देश के खिलाफ साजिश’, विपक्ष पर क्या बोल गए बृजभूषण सिंह?Zoom

एलन मस्क के इशारे पर विपक्ष कर देश के खिलाफ साजिश

Elon Musk Behind Protest Behind: वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. इसे लेकर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष के विरोध पर पलटवार किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के विरोध के पीछे विदेशी ताकतें और एलन मस्क का हाथ है. दरअसल, सिंह उन्नाव के पुरवा विधानसभा क्षेत्र के सरवई गांव पहुंचे थे. यहां वे अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे.

कार्यक्रम में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए करते हुए कहा कि देश में चल रहे विभिन्न आंदोलनों और प्रदर्शनों को लेकर विदेशी ताकतों का हाथ है. देश में हो रहे हैं विरोध के लिए उन्होंने सीधे तौर पर अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि देश के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है. कई आंदोलन विदेशी व्यापारिक हितों तथा एलन मस्क के इशारे पर प्रायोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों की टाइमिंग और तौर-तरीके इस बात की गवाही देते हैं कि इसके पीछे देश की छवि को धूमिल करने की गहरी साजिश रची जा रही है.

भारत पाकिस्तान-बांग्लादेश जैसा नहीं

बृजभूषण शरण सिंह ने कड़े शब्दों में आपत्ति जताते हुए कहा कि आज सोची-समझकर भारत की तुलना पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश से की जा रही है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है. उन्होंने विपक्ष और विरोध प्रदर्शन करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि देश की न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धमकाने के अंदाज में मार्च निकाले जा रहे हैं, जो देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा प्रहार है. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की जनता इन विदेशी साजिशों को भली-भांति समझ रही है.

सनातन और मंदिर लोकार्पण का आयोजन

एक तरफ जहां पूर्व सांसद के बयानों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है, वहीं दूसरी ओर सरवई गांव में आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में स्थानीय लोग और उनके समर्थक मौजूद रहे. मंदिर के जीर्णोद्धार और लोकार्पण के इस पावन अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनता को संबोधित किया तथा अपनी सांस्कृतिक व धार्मिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया. हालांकि, उनके राजनीतिक बयानों ने इस धार्मिक आयोजन को भी मुख्यधारा की राष्ट्रीय सुर्खियों में ला खड़ा कर दिया है.



Source link