उसे बर्बाद मत करो… वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पर भड़के कृष्णमाचारी श्रीकांत, टीम मैनेजमेंट को दे डाली नसीहत


होमखेलक्रिकेट

उसे बर्बाद मत करो… वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पर भड़के के श्रीकांत

Last Updated:

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपनी निराशा जाहिर की है. श्रीकांत का मानना है कि वैभव को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के कारण उनके आत्मविश्वास में कमी आएगी. श्रीकांत का मानना है कि वैभव को लगातार मौका मिलना चाहिए.

Top Deals Inside

उसे बर्बाद मत करो... वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पर भड़के के श्रीकांतZoom

वैभव सूर्यवंशी और के श्रीकांत

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला. प्लेइंग इलेवन से लगातार वैभव को नजरअंदाज किए जाने के कारण पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपनी निराशा जाहिर की है. श्रीकांत का मानना है कि टीम मैनेजमेंट को ओपनिंग संयोजन को लगातार बदलने के बजाय युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके देने चाहिए.

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में अभिषेक शर्मा बल्ले से ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं. ऐसे में श्रीकांत ने उन्होंने सुझाव दिया कि अभिषेक शर्मा को आराम देकर सैमसन और सूर्यवंशी से पारी की शुरुआत करानी चाहिए. एक यूट्यूब वीडियो में श्रीकांत ने कहा, “उन्होंने न केवल संजू सैमसन का आत्मविश्वास बिगाड़ा है, बल्कि भारत ने पूरी तरह से वैभव सूर्यवंशी का आत्मविश्वास भी तोड़ दिया है. उन्हें वेस्टइंडीज जैसी टीम के खिलाफ तीन मैच दिए जा सकते थे.”

श्रीकांत ने संजू की निरंतरता पर भी उठाए सवाल

श्रीकांत ने संजू सैमसन की निरंतरात भी सवाल उठाए. संजू बेशक वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अच्छा खेल दिखा रहे हैं, लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. हालांकि, भारत की 2026 टी20 विश्व कप जीत के दौरान संजू ने तीन महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका प्रदर्शन कम भरोसेमंद हो गया.

श्रीकांत ने कहा, “सैमसन का प्रदर्शन हमेशा ऊपर-नीचे होता रहा है. उनकी निरंतरता पर हमेशा से सवालिया निशान रहा है. वह अचानक विश्व कप की तरह कमाल कर देते हैं और फिर अचानक से काफी असफल हो जाते हैं. अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी के साथ कभी ऐसे चरम उतार-चढ़ाव नहीं होते. अब देखना, सैमसन फिर से अगले मैच में रन बनाएंगे.”

संजू की फिफ्टी के बावजूद चौथे टी20 में हारी टीम इंडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी है. सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 24 रन से हार गई. मैच में वेस्टइंडीज ने शाई होप के 102 रनों की मदद से 20 ओवर में 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया 19.3 ओवर में 9 विकेट पर 223 रन ही बना पाई.



Source link