UK Hindu Hate Crime: ब्रिटेन में हिंदू कितने सुरक्षित? हिंदुओं के खिलाफ नफरत के मामले 15% बढ़े, आंकड़ों पर ही उठे सवाल- UK Hindu News


Last Updated:

UK Hindu Hate Crime: ब्रिटेन में हिंदुओं को निशाना बनाने वाले नफरत से जुड़े अपराधों में 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. गृह मंत्रालय के मुताबिक, मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच इंग्लैंड और वेल्स में 1,46,825 हेट क्राइम दर्ज हुए. हिंदू संगठनों ने कहा कि कई मामले सामने नहीं आते, क्योंकि लोग शिकायत करने से बचते हैं.

Top Deals Inside

ब्रिटेन में हिंदू कितने सुरक्षित? हिंदुओं के खिलाफ नफरत के मामले 15% बढ़ेZoom

ब्रिटेन में हिंदुओं के खिलाफ बढ़े हेट क्राइम.

Hate Crime Against Hindu: यूके समेत पश्चिमी देश लगातार दुनिया को धर्म के आधार पर टार्गेट करने को लेकर सवाल खड़े करते हैं. इसी बीच ब्रिटेन से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. ब्रिटेन में हिंदुओं को निशाना बनाकर किए जाने वाले नफरत से जुड़े अपराधों में 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2025 से इस साल मार्च तक इंग्लैंड और वेल्स में कुल 1,46,825 हेट क्राइम दर्ज किए गए. इस दौरान धर्म के आधार पर होने वाले नफरत के अपराधों में कुल 13% की बढ़ोतरी हुई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हिंदू संगठनों ने इन आंकड़ों पर चिंता जताते हुए कहा है कि कई मामले पुलिस तक पहुंच ही नहीं पाते. उन्होंने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा के लिए अलग व्यवस्था बनाने की मांग भी उठाई है.

हिंदुओं के खिलाफ हमले बढ़ने का दावा

हिंदू काउंसिल यूके के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल भनोट ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों में गंभीर शारीरिक हमले भी शामिल हैं. उनके मुताबिक, सरकारी आंकड़े पूरी तस्वीर नहीं दिखाते, क्योंकि कई हिंदू ऐसे मामलों की शिकायत दर्ज नहीं कराते जिनमें शारीरिक हमला नहीं हुआ हो. उन्होंने कहा कि कई लोग यह सोचकर शिकायत करने से बचते हैं कि अधिकारी उनकी बात पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे. इससे नफरत से जुड़े अपराधों की वास्तविक संख्या सरकारी आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है.

मुसलमान, यहूदी और ईसाई भी बने निशाना

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के आंकड़ों में दूसरे धार्मिक समुदायों के खिलाफ दर्ज अपराधों में भी बढ़ोतरी सामने आई है.

  • मुसलमानों के खिलाफ: 15% बढ़ोतरी
  • यहूदियों के खिलाफ: 10% बढ़ोतरी
  • सिखों के खिलाफ: 3% बढ़ोतरी
  • ईसाइयों के खिलाफ: 24% बढ़ोतरी
  • धर्म से जुड़े कुल हेट क्राइम: 13% बढ़ोतरी
ब्रिटेन में हेट क्राइम के आंकड़े. (AI इमेज)

आंकड़ों के मुताबिक, मुसलमानों और यहूदियों को निशाना बनाने वाले मामलों में डर पैदा करने, चिंता बढ़ाने या लोगों को परेशान करने से जुड़े अपराध सबसे ज्यादा दर्ज किए गए.

हिंदू मंदिरों की सुरक्षा को लेकर सवाल

ब्रिटेन में हिंदुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन INSIGHT UK ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. संगठन के प्रवक्ता के मुताबिक, यहूदी प्रार्थना स्थलों और मस्जिदों के लिए सुरक्षा की विशेष योजनाएं हैं, लेकिन हिंदू मंदिरों के पास ऐसी अलग व्यवस्था नहीं है. उन्हें सामान्य सरकारी फंडिंग के छोटे हिस्से के लिए दूसरे संस्थानों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है. अनिल भनोट ने भी कहा कि सरकार की ओर से सुरक्षा के लिए फंड उपलब्ध होने के बावजूद, ऐतिहासिक रूप से हिंदू मंदिरों को इससे कोई मदद नहीं मिली है.



Source link