Sahil News : साहिल हुआ 395/26 तो मुस्‍कान बनी 396/26.. क्रीम रंग की साड़ी और कुर्ता पायजामा होगा अब दोनों का परमानेंट पहनावा

Sahil News : साहिल हुआ 395/26 तो मुस्‍कान बनी 396/26.. क्रीम रंग की साड़ी और कुर्ता पायजामा होगा अब दोनों का परमानेंट पहनावा


Last Updated:

Meerut Blue Drum Case News : मेरठ के चर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा के बाद मुस्कान और साहिल फूट-फूटकर रोने लगे. जेल में दोनों की ड्रेस बदल गई है. साहिल को 395/26 और मुस्कान को 396/26 कन्विक्शन नंबर मिला है. जानें जेल प्रशासन ने क्या जानकारी दी.

Top Deals Inside

साहिल हुआ 395/26 तो मुस्‍कान बनी 396/26.. क्‍या होगा दोनों का परमानेंट पहनावा?Zoom

सजा सुनते ही फूट-फूटकर रोए मुस्कान और साहिल, जेल में बदली ड्रेस, मिले कन्विक्शन नंबर.

मेरठ : मेरठ के चर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद दोषी मुस्कान और साहिल की जिंदगी में कई बदलाव होने जा रहे हैं. अदालत के फैसले के बाद दोनों फूट-फूटकर रोने लगे. जेल प्रशासन के मुताबिक, दोनों काफी देर तक रोते रहे. उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे. सजा के ऐलान के साथ ही दोनों की जेल की वर्दी भी बदल गई है. अब मुस्कान क्रीम रंग की साड़ी पहनेगी, जबकि साहिल सफेद कुर्ता-पायजामा पहनेगा. दोनों को कन्विक्शन नंबर भी आवंटित कर दिए गए हैं. अब जेल में उनकी पहचान नाम के बजाय इन नंबरों से होगी. आइये जानते हैं डिटेल में…

सजा के बाद बदल गई मुस्कान और साहिल की ड्रेस
मेरठ की जिला अदालत के फैसले के बाद मुस्कान और साहिल की जेल की ड्रेस बदल दी गई है. जेल प्रशासन के मुताबिक, मृत्युदंड की सजा पाए मुस्कान को अब क्रीम रंग की साड़ी पहननी होगी, जबकि साहिल सफेद कुर्ता-पायजामा पहनेगा. सजा के बाद जेल में उनकी स्थिति बदलने के साथ ही उनकी पहचान से जुड़ी औपचारिकताएं भी पूरी की गई हैं.

अब नाम से नहीं, कन्विक्शन नंबर से होगी पहचान
जेल प्रशासन ने दोनों दोषियों को कन्विक्शन नंबर आवंटित कर दिए हैं. वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक, साहिल का कन्विक्शन नंबर 395/26 है, जबकि मुस्कान को 396/26 नंबर दिया गया है. जेल में अब दोनों की पहचान इन नंबरों से होगी.

फैसले के बाद जेल प्रशासन ने दोनों को समझाया
फांसी की सजा का ऐलान होते ही मुस्कान और साहिल डर गए और फूट-फूटकर रोने लगे. वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि दोनों को समझाया गया. अदालत के फैसले के बाद दोनों जेलर से अपील करने के संबंध में भी बातचीत कर रहे थे. हालांकि, अपील की प्रक्रिया को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, यह दोनों के निर्णय और संबंधित कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करेगा. जेल प्रशासन के मुताबिक, मुस्कान के साथ उसकी बच्ची भी थी. अगर मुस्कान अपनी बड़ी बेटी से मिलना चाहती है, तो उसे इसके लिए कारागार प्रशासन को पत्र लिखकर अनुरोध करना होगा. इसके बाद जेल प्रशासन नियमानुसार उसके अनुरोध पर विचार करेगा.

आने वाले दिनों में बदली जा सकती हैं दोनों की जेलें
सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान और साहिल की जेलों में भी बदलाव किया जा सकता है. जेल प्रशासन के मुताबिक, आने वाले दिनों में दोनों को दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया जाएगा. हालांकि, उन्हें किस जेल में भेजा जाएगा और यह प्रक्रिया कब पूरी होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. इस तरह सौरभ हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद मुस्कान और साहिल की जेल में पहचान, पहनावे और रहने की व्यवस्था में बदलाव शुरू हो गए हैं. दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया और जेल स्थानांतरण पर नजर रहेगी.



Source link