Last Updated:
Rishikesh ki local news : ये साड़ियां अपने प्रिंट, रंगों और डिजाइन के चलते महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं. कीमत 600 से शुरू होकर 6 हजार रुपये तक है. लोकल 18 से गढ़वाल गैलरी के मालिक अनिल बताते हैं कि आजकल महिलाएं लहरिया और जयपुरी साड़ियां पसंद कर रही हैं. ये पहनने में हल्की होती हैं और दिखने में बेहद सुंदर हैं. इन साड़ियों में बंधेज और छपाई जैसे डिजाइन मिल जाएंगे, जो इन्हें बाकी साड़ियों से अलग बनाते हैं. ग्राहक सोनिया बताती हैं कि इनका प्रिंट दूसरी साड़ियों से अलग होता है.
ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में इन दिनों राजस्थानी साड़ियां काफी डिमांड में हैं. हर दूसरी दुकान में आपको ये साड़ियां देखने को मिल जाएंगी. ये साड़ी अपने खास प्रिंट, खूबसूरत रंगों और पारंपरिक डिजाइन के चलते महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं. बाजार में ये साड़ियां 600 से लेकर 6 हजार रुपये तक में मिल रही हैं. त्योहारों से लेकर शादी समारोहों तक महिलाएं अलग-अलग मौकों के लिए इन्हें खरीद रही हैं. लोकल 18 से त्रिवेणी घाट पर स्थित गढ़वाल गैलरी के मालिक अनिल बताते हैं कि आजकल ज्यादातर महिलाएं लहरिया औक जयपुरी प्रिंट की साड़ियां पसंद कर रही हैं. ये पहनने में हल्की होती हैं और बहुत सुंदर दिखती हैं.
चटक रंगों का अनूठा मेल
अनिल कहते हैं कि प्राइस रेंज की बात करें तो ये 600 रुपये से स्टार्ट हैं और 6 हजार तक में मिल जाएगी. इस रेंज में आपको बहुत ऑप्शंस मिलेंगे. इसमें प्लेन भी आ जाती हैं, बॉर्डर वाली और कुछ फैंसी वर्क भी, जो आजकल ट्रेंड में हैं. इन साड़ियों की खासियत इनके रंग और डिजाइन हैं. इन साड़ियों में पारंपरिक प्रिंट के साथ ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो देखने में काफी आकर्षक लगते हैं. लाल, पीले, हरे, गुलाबी और नारंगी जैसे चटक रंगों वाली साड़ियां महिलाओं को अपनी ओर खींचती हैं.
दुकानदार सुनील बताते हैं कि इस समय लहरिया और जयपुरी प्रिंट सबसे ज्यादा बिक रही है क्योंकि ये चटक रंगों और खूबसूरत पैटर्न में आती हैं, इसीलिए खास मौकों, त्योहारों और शादी में भी पहनी जा सकती हैं. इन साड़ियों में लहरिया, बंधेज और छपाई जैसे डिजाइन मिल जाएंगे, जो इन्हें बाकी साड़ियों से अलग बनाते हैं. ये साड़ी 700 रुपये से शुरू है. इसमें काफी वैरायटी, प्रिंट और कलर ऑप्शन आपको मिल जाएंगे.
क्या बोलीं ग्राहक
ऋषिकेश की रहने वाली सोनिया बताती हैं कि उन्हें जयपुरी और लहरिया साड़ियां अपने रंगों और डिजाइन की वजह से काफी पसंद हैं. इनका प्रिंट दूसरी साड़ियों से अलग होता है. हाल ही में उन्होंने गढ़वाल गैलरी से साड़ी खरीदी है. यहां बजट फ्रेंडली कीमतों में लहरिया और राजस्थानी साड़ियों का अच्छा कलेक्शन उपलब्ध है. उन्होंने यहां 500 से 1000 रुपये तक की रेंज में लहरिया, जयपुरी और राजस्थानी साड़ियों के कई डिजाइन देखे. उन्हें लहरिया साड़ी पसंद आई.