Nainital News : सामने हिमालय की चोटियां…ऑटम सीजन में इतना दिलकश नैनीताल, पर्यटक बोले- दिल छू रहे नजारे

Nainital News : सामने हिमालय की चोटियां…ऑटम सीजन में इतना दिलकश नैनीताल, पर्यटक बोले- दिल छू रहे नजारे


Last Updated:

Nainital ki local news : नैनीताल में अक्टूबर के साथ ही ऑटम सीजन शुरू हो चुका है. बदलता मौसम, हल्की ठंडक और साफ आसमान सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं. ऑटम सीजन में यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी अपनी अलग पहचान है. दिल्ली से आईं रश्मि लोकल 18 से बताती हैं कि हल्की ठंडक महसूस हो रही है. मौसम काफी अच्छा है. रश्मि कहती हैं कि इस मौसम में नैनीताल जरूर आना चाहिए. पहाड़ों पर घूमने के लिहाज से यह मौसम काफी अच्छा माना जाता है. आसमान साफ रहने पर हिमालय की चोटियां साफ दिखाई देती हैं. AQI लेवल भी कम रहता है.

Top Deals Inside

नैनीताल. उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में अक्टूबर के साथ ही ऑटम सीजन की खूबसूरती देखते ही बन रही है. बदलता मौसम, पहाड़ों पर छाई प्राकृतिक सुंदरता, हल्की ठंडक और साफ आसमान सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं. नैनीताल पहुंच रहे पर्यटक यहां की खूबसूरत वादियों को निहारने के साथ सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं. नवरात्रि के चलते शहर के मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में भी रौनक बनी हुई है. पर्यटक यहां के नजारों को दिल छू लेने वाला बता रहे हैं. नैनीताल का ऑटम सीजन केवल प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा है. ऑटम सीजन में यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अपनी अलग पहचान है. पहले रानीखेत वीक और बाद में शरदोत्सव के नाम से चर्चित आयोजनों से स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को मंच मिलता है. आज भी इस मौसम में शहर पहुंचने वाले पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ नैनीताल की ऐतिहासिक पहचान को करीब से महसूस कर सकते हैं.

गर्म कपड़े लाना जरूरी

ऑटम सीजन का आनंद लेने दिल्ली से आईं रश्मि लोकल 18 से बताती हैं कि यहां का मौसम काफी अच्छा है, जो पल-पल बदल रहा है. हल्की ठंडक महसूस हो रही है. नवरात्रि के चलते मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी दिखाई दे रही है. रश्मि के मुताबिक, लोगों को इस मौसम में नैनीताल जरूर आना चाहिए. मध्य प्रदेश से नैनीताल आईं सोनम गिरी कहती हैं कि यहां की प्राकृतिक खूबसूरती दिल छू लेने वाली है. यहां ठंड महसूस हो रही है, इसलिए गर्म कपड़े साथ रखना जरूरी है.

1-1 महीने रहते थे बंगाली

नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट बताते हैं कि अक्टूबर के साथ ही ऑटम सीजन की शुरुआत हो जाती है. दुर्गा पूजा में बंगाली पर्यटकों की अधिक आमद के कारण इसे बंगाली सीजन भी कहा जाता है. पहले बंगाल से बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचते थे. उस दौर में वहां लगभग एक महीने की छुट्टियां हुआ करती थीं. अब गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों से पर्यटक नैनीताल आते हैं. पहाड़ों में घूमने के लिहाज से यह मौसम काफी अच्छा माना जाता है. आसमान साफ रहने पर हिमालय की चोटियां स्पष्ट दिखाई देती हैं. AQI लेवल (वायु प्रदूषण) भी कम रहता है.



Source link