Last Updated:
Jio IPO Price Band : रिलायंस जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर को ओपन होगा. कंपनी ने आज ही आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है. जियो का आईपीओ का प्राइस बैंड और लॉट साइज भी तय कर दिया गया है.
जिओ आईपीओ को लेकर लोगों मे काफी उत्सुकता है.
नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी डिजिटल और टेलीकॉम सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड घोषित कर दिया है. सीएनबीसी आवाज की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंजों को कंपनी ने बताया है कि आईपीओ कमेटी ने 14 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में प्राइस बैंड, लॉट साइज और कर्मचारियों को मिलने वाले डिस्काउंट को अंतिम मंजूरी दे दी है.
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है. प्रत्येक इक्विटी शेयर की फेस वैल्यू ₹10 रखी गई है. कंपनी के कर्मचारियों को शेयर 54 रुपये डिस्काउंट पर मिलेगा. जियो ने आज ही आईपीओ के लए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल किया है. जियो आईपीओ 21 अक्टूबर को ओपन होगा.
जियो आईपीओ के 1 लॉट में होंगे कितने शेयर?
जियो आईपीओ में न्यूनतम बिड साइज 12 इक्विटी शेयरों का तय किया गया है. यानी खुदरा निवेशकों के लिए 1 लॉट में 12 शेयर होंगे. रिटेल निवेशक को कम से कम 1 लॉट के लिए तो बोली लगानी ही होगी. उसके बाद वह 12 के गुणकों (Multiples) में बोली लगा सकेंगे. अपर प्राइस बैंड ₹1,119 के हिसाब से 1 लॉट के लिए निवेशकों को कम से कम ₹13,428 लगाने होंगे.
कर्मचारियों को मिलेगा ₹54 प्रति शेयर डिस्काउंट
कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भी रियायत की घोषणा की है. एम्प्लॉयी रिजर्वेशन पोर्शन (Employee Reservation Portion) के तहत आवेदन करने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा.
कब खुलेगा और कब बंद होगा इश्यू?
(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)