रांची: झारखंड में मानसून की विदाई के बाद अब मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कहीं सुबह हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है, तो कहीं दिन में आसमान साफ रह रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज 15 अक्टूबर को झारखंड में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव भी हो सकता है. आज रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रहने वाला है. जबकि पलामू का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहने वाला है.
आज झारखंड में इन जिलों में हो सकती है बारिश
आज 15 अक्टूबर को झारखंड में किसी भी जिले में मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं है. आज झारखंड में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है. इसलिए फिलहाल किसी जिले में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. इससे पहले जारी पूर्वानुमान में पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक की संभावना जताई गई थी. हालांकि, इसे आज के लिए जारी नई चेतावनी नहीं माना जाना गया है. आज मौसम की ताजा जानकारी के लिए IMD पर नजर रखा जा सकता है.
आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर जानें क्या है अपडेट
15 अक्टूबर के लिए रांची मौसम केंद्र की रिपोर्ट में झारखंड के लिए कोई मौसम चेतावनी दर्ज नहीं है. ऐसे में फिलहाल आंधी-तूफान या वज्रपात का अलर्ट नहीं है. आज झारखंड में स्थानीय स्तर पर अचानक गरज-चमक हो सकती है. यदि बादल गरजने हैं तो लोगों को खेत या पेड़ के पान नहीं रहना है. लोगों को खुले आसमान के नीचे ही रहना है.
जानें 15 से 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
आज झारखंड में 15 से 18 अक्टूबर तक के लिए अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का अलर्ट है. जहां रांची में अधिकतम तापमान 15 अक्टूबर को 29 डिग्री और 18 अक्टूबर तक करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, झारखंड के कुछ जिलों में दिन का तापमान 30 से 34 डिग्री के आसपास भी रह सकता है.
15 अक्टूबर: सुबह हल्का कुहासा और दिन में शुष्क मौसम रहने की संभावना है.
16 अक्टूबर: झारखड के अधिकतम जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान, तापमान में बड़े बदलाव का कोई अलर्ट नहीं है.
17 अक्टूबर: आज अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है.
18 अक्टूबर: रांची समते कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के आसपास रह सकता है
जानें झारखंड के 5 जिलों का अधिकतम और न्यूतनतम तापमान
IMD की 15 अक्टूबर को जारी अनुमान में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बारे में बताया गया है. ऐसे में कुछ जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार है. आज रांची का अधिकम और न्यूनतम तापमान 29°C-19°C, जबकि पलामू का अधिकम और न्यूनतम तापमान 33°C-23°C. साथ ही जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) का अधिकम और न्यूनतम तापमान 34°C-24°C, धनबाद का अधिकम और न्यूनतम तापमान 33°C-22°C रहने वाला है. इसके अलावा बोकारो का अधिकम और न्यूनतम तापमान 32°C-22°C तक रहने वाला है.
जानें कल कहां छाए थे बादल, कहां हुई बूंदाबांदी
14 अक्टूबर को रांची में सुबह हल्का कुहासा या कोहरा देखने को मिला था. साथ ही दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ था. जबकि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कुछ हिस्सों में बारिश तथा मेघ गर्जन की संभावना भी जताई गई थी, लेकिन इन जिलों में बारिश नहीं हुई.
लोगों को अब करनी होगी ये सावधानी
मौसम सामान्य रहने के बावजूद सुबह कुहासा होने पर वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी. यदि किसी जिलें में गरज-चमक या वज्रपात की स्थिति है, तो तुरंत पक्के भवन में शरण ले सकते हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि 15 अक्टूबर को झारखंड के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है.