IPO GMP Today: किस आईपीओ में सबसे ज्यादा कमाई की उम्मीद, Tonbo Imaging, HD Fire Protect समेत जानें 6 इश्यू का हाल

IPO GMP Today: किस आईपीओ में सबसे ज्यादा कमाई की उम्मीद, Tonbo Imaging, HD Fire Protect समेत जानें 6 इश्यू का हाल


शेयर बाजार में इस हफ्ते आईपीओ (IPO) में निवेश करने वालों के लिए कई मौके हैं.13 से 15 अक्टूबर के बीच कुल छह कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं. इनमें Zetwerk Manufacturing Business, HD Fire Protect, Fusion CX, Bonfiglioli Transmissions, Tonbo Imaging India और Sahajanand Medical Technologies शामिल हैं. 14 अक्टूबर की सुबह 7:30 बजे के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, Tonbo Imaging का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सबसे ज्यादा है. वहीं, HD Fire Protect और Bonfiglioli Transmissions के GMP में भी पिछले आंकड़ों के मुकाबले बढ़त दर्ज की गई है.

आईपीओ में पैसा लगाने से पहले निवेशक अक्सर GMP पर नजर रखते हैं, क्योंकि इससे शेयर की संभावित लिस्टिंग को लेकर बाजार की उम्मीदों का अंदाजा मिलता है. हालांकि, ग्रे मार्केट में मिलने वाला प्रीमियम आधिकारिक नहीं होता और इसमें तेजी से बदलाव हो सकता है. यह लिस्टिंग पर मिलने वाले मुनाफे की गारंटी भी नहीं है.

Tonbo Imaging IPO का GMP

Tonbo Imaging India का आईपीओ ग्रे मार्केट में सबसे मजबूत स्थिति में है. इसका GMP ₹425 दर्ज किया गया है. कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹665 से ₹700 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. अपर प्राइस बैंड और मौजूदा GMP के आधार पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹1,125 हो सकती है. इस हिसाब से संभावित प्रीमियम करीब 60.71% है. कंपनी का आईपीओ ₹852 करोड़ का है और यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है. यानी इस इश्यू से मिलने वाला पैसा कंपनी के बजाय शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को जाएगा.

HD Fire Protect IPO का GMP

HD Fire Protect के आईपीओ का GMP 14 अक्टूबर की सुबह ₹91 दर्ज किया गया. कंपनी के शेयर का अपर प्राइस बैंड ₹271 है. ऐसे में ग्रे मार्केट के मौजूदा संकेतों के आधार पर इसकी अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹362 हो सकती है. यह इश्यू प्राइस से करीब 33.58% ज्यादा है. एक दिन पहले GMP ₹85 था, यानी इसमें ₹6 की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुला है और 15 अक्टूबर को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड ₹258 से ₹271 प्रति शेयर है. करीब ₹678 करोड़ से ₹712.13 करोड़ के इस इश्यू में प्रमोटर अपने शेयर बेच रहे हैं. यह पूरी तरह OFS यानी ऑफर फॉर सेल इश्यू है.

Bonfiglioli Transmissions IPO GMP

Bonfiglioli Transmissions के आईपीओ का GMP बढ़कर ₹175 पर पहुंच गया है. 13 अक्टूबर को यह ₹155 था, यानी इसमें ₹20 की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का ऊपरी प्राइस बैंड ₹586 प्रति शेयर है. इस हिसाब से शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹761 हो सकती है, जो इश्यू प्राइस से करीब 29.86% ज्यादा है. कंपनी का आईपीओ करीब ₹2,534 करोड़ का है और यह पूरी तरह OFS के जरिए लाया जा रहा है. इसमें प्रमोटर Bonfiglioli S.p.A. अपनी हिस्सेदारी बेच रहा है.

Fusion CX, Sahajanand Medical और Zetwerk का GMP

Fusion CX के आईपीओ का GMP 14 अक्टूबर की सुबह ₹33.50 दर्ज किया गया. इसका अपर प्राइस बैंड ₹289 है. इस आधार पर अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹322.50 हो सकती है, जो करीब 11.59% प्रीमियम दिखाती है. पिछले उपलब्ध आंकड़े में GMP ₹19 था, इसलिए इसमें अच्छी बढ़त देखी गई है.

Sahajanand Medical Technologies का GMP ₹41 है. ₹344 के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर इसकी अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹385 बनती है. इससे करीब 11.92% प्रीमियम का संकेत मिलता है. पिछले आंकड़े में GMP ₹42 था, यानी इसमें ₹1 की गिरावट आई है. कंपनी कार्डियक स्टेंट बनाती है और इसका ₹475 करोड़ का इश्यू पूरी तरह OFS है.

वहीं, Zetwerk Manufacturing Business का GMP ₹23 दर्ज किया गया. कंपनी के शेयर का ऊपरी प्राइस बैंड ₹151 है. इस हिसाब से शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹174 हो सकती है. यानी निवेशकों को इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 15.23 फीसदी प्रीमियम मिलने का संकेत है. कंपनी का ₹5,012 करोड़ का आईपीओ फ्रेश इश्यू और OFS, दोनों शामिल है. फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, अधिग्रहण और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा.



Source link