Durga Ashtami Kab Hai 2026: दुर्गा अष्टमी कब है, 18 या 19 अक्टूबर? तारीख पर फंसा पेंच, कुछ समय ही पूजा मुहूर्त, ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट

Durga Ashtami Kab Hai 2026: दुर्गा अष्टमी कब है, 18 या 19 अक्टूबर? तारीख पर फंसा पेंच, कुछ समय ही पूजा मुहूर्त, ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट


Durga Ashtami Kab Hai 2026: नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी का व्रत आश्विन शुक्ल अष्टमी ति​थि को रखते हैं और मां दुर्गा के 8वें स्वरूप मां महागौरी की पूजा करते हैं. इस बार दुर्गा अष्टमी की तारीख पर कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है क्योंकि 18 अक्टूबर और 19 अक्टूबर दोनों ​ही दिन सुबह से अष्टमी तिथि प्राप्त हो रही है. ऐसे में आप दुर्गा अष्टमी का व्रत कब है? किस दिन मां महागौरी की पूजा की जाएगी? इसके लिए ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं दुर्गा अष्टमी की सही तारीख और पूजा मुहूर्त के बारे में.

दुर्गा अष्टमी 18 या 19 अक्टूबर?

दुर्गा अष्टमी की सही तारीख जानने के लिए आपको सबसे पहले पंचांग में आश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि के प्रारंभ और समापन समय को देखना होगा. इस बार आश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह में 8 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी. उस दिन सूर्योदय 06:24 ए एम पर हो रहा है.

वहीं 19 अक्टूबर दिन सोमवार को अष्टमी तिथि का समापन सुबह में 10 बजकर 51 मिनट पर होगा. इस दिन भी सूर्योदय सुबह में 06:24 ए एम पर होगा. अब लोगों को 18 अक्टूबर को लग रहा है कि दिन में ही अष्टमी तिथि है और यह पूरे दिन प्राप्त हो रही है तो उस दिन ही व्रत रखा जाए. लेकिन ऐसा नहीं है.

उदयातिथि के आधार पर अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है. ऐसे में दुर्गा अष्टमी का व्रत 19 अक्टूबर सोमवार को रखा जाएगा.

दुर्गा अष्टमी के लिए सबसे उत्तम स्थिति

व्रत परिचय के अनुसार, जब सप्तमी तिथि अष्टमी के साथ मिल रही हो, तो उस अष्टमी का त्याग कर देते हैं. यदि अष्टमी के साथ नवमी तिथि जुड़ी हो तो उस दिन ही अष्टमी व्रत और पूजा करनी चाहिए.

इस बार 18 अक्टूबर को उदयाति​थि के अनुसार सप्तमी तिथि है और सुबह 8:27 बजे से अष्टमी लग जा रही है. तो उस दिन सप्तमी तिथि के साथ अष्टमी जुड़ रही है, इस वज​​​ह उस दिन दुर्गा अष्टमी व्रत और पूजा नहीं होगी. 19 अक्टूबर को अष्टमी की उदयातिथि के साथ सुबह में 10:51 बजे से नवमी तिथि लग रही है. उस दिन अष्टमी और नवमी का योग हो रहा है तो यह दिन दुर्गा अष्टमी व्रत और पूजा के लिए श्रेष्ठ है. इसलिए 19 अक्टूबर को ही दुर्गा अष्टमी का व्रत और पूजन करें.

3 शुभ योग में दुर्गा अष्टमी व्रत

दुर्गा अष्टमी व्रत के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं. उस दिन धृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे. उस दिन प्रात:काल से लेकर रात तक धृति योग बनेगा. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग दोपहर 03:38 पी एम से बनेंगे और अगले दिन 20 अक्टूबर को सुबह 06:25 ए एम तक रहेगा. ये तीनों ​ही योग शुभ फलदायी हैं.

दुर्गा अष्टमी 2026 मुहूर्त

दुर्गा अष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:43 ए एम से 05:34 ए एम तक रहेगा, वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:43 ए एम से दोपहर 12:29 पी एम तक है. उस दिन सुबह में अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 06 बजकर 24 मिनट से सुबह 07 बजकर 50 मिनट तक है. उसके बाद शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 09 बजकर 15 मिनट से सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक है.

इस दिन आप मां महागौरी की विधि विधान से पूजा करके अपने मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकते हैं.

दुर्गा अष्टमी का महत्व

पौराणिक कथाओं के आधार पर बताया जाता है कि जब संसार में महिषासुर का अत्याचार अपने चरम पर था, तो अष्टमी तिथि को देवताओं के तेज से मां दुर्गा का प्रकाट्य हुआ. अष्टमी पर देवी ने मां चामुंडा का स्वरूप धारण किया और महिषासुर के राक्षसों चंड-मुंड और रक्तबीज का वध किया.



Source link