Bageshwar News : 500 भेड़ों के साथ बुग्यालों में बिताते हैं 6 महीने, जानिए कैसी होती है हिमालयी चरवाहों की जिंदगी?

Bageshwar News : 500 भेड़ों के साथ बुग्यालों में बिताते हैं 6 महीने, जानिए कैसी होती है हिमालयी चरवाहों की जिंदगी?


Last Updated:

Bageshwar ki local news : हिमालयी चरवाहों की जिंदगी आसान नहीं. इनकी दिनचर्या प्रकृति और मौसम के अनुसार चलती है. कई चरवाहों के साथ 100 से 500 तक भेड़ों का झुंड रहता है. इतने बड़े झुंड को संभालने के लिए एक या दो लोग ही साथ रहते हैं. कोई पशु झुंड से अलग न हो जाए और सभी को पर्याप्त चारा मिले, इसका ध्यान रखना पड़ता है. लोकल 18 से बागेश्वर के रमेश कृषक पांडे बताते हैं कि पहाड़ी रास्तों, ढलानों और पथरीले इलाकों में झुंड को सुरक्षित ले जाना आसान नहीं है. जंगली जानवरों, अचानक बदलते मौसम और रास्तों की कठिनाइयों से भी सावधान रहना पड़ता है.

Top Deals Inside

बागेश्वर. उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले चरवाहों की जिंदगी आसान नहीं होती है. ऊंचे पहाड़, ठंडी हवाएं, बारिश, बर्फबारी और सीमित सुविधाओं के बीच ये लोग अपने पशुओं के साथ जीवन बिताते हैं. इनकी दिनचर्या प्रकृति और मौसम के अनुसार चलती है. जहां मैदानी इलाकों में लोगों की सुबह घरों में होती है, हिमालयी चरवाहों के लिए दिन की शुरुआत भेड़-बकरियों की देखभाल और उन्हें चराने की तैयारी से होती है. लोकल 18 से  बागेश्वर के रमेश कृषक पांडे बताते हैं कि हिमालयी क्षेत्रों में कई चरवाहे 100 से 500 तक भेड़ों के झुंड की देखभाल करते हैं. इतने बड़े झुंड को संभालने के लिए एक या दो लोग ही साथ रहते हैं. उन्हें पूरे दिन इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि कोई पशु झुंड से अलग न हो जाए और सभी को पर्याप्त चारा मिले. पहाड़ी रास्तों, ढलानों और पथरीले इलाकों में झुंड को सुरक्षित ले जाना भी बड़ी चुनौती होती है. चरवाहे अपने अनुभव के आधार पर ऐसे स्थान चुनते हैं, जहां पशुओं के लिए पर्याप्त घास और पानी उपलब्ध हो. उन्हें जंगली जानवरों, अचानक बदलते मौसम और रास्तों की कठिनाइयों से भी सावधान रहना पड़ता है.

हर कदम पर चुनौती

रमेश कृषक कहते है कि चरवाहों की दिनचर्या मौसम और पशुओं की जरूरतों के अनुसार बदलती रहती है. सुबह उठकर वे अपने खाने की व्यवस्था करते हैं और फिर भेड़ों को चराने के लिए निकल पड़ते हैं. दिनभर झुंड के साथ अलग-अलग चरागाहों तक जाना पड़ता है. इस दौरान वे पशुओं की सेहत पर नजर रखते हैं और बीमार या घायल भेड़ की देखभाल भी करते हैं. सीमित संसाधनों के कारण कुछ चरवाहे दिन में केवल एक बार ही भोजन तैयार करते हैं. कई बार वे सुबह खाना बनाते हैं, तो कभी शाम को. ऊंचाई वाले इलाकों में लकड़ी, पानी और दूसरी जरूरी चीजें जुटाना भी मेहनत का काम होता है.

गर्मियों में हिमालय के ऊंचाई वाले बुग्यालों यानी प्राकृतिक घास के मैदानों में भेड़ों को चराने के लिए ले जाया जाता है. कुछ चरवाहे मौसम के अनुकूल लगभग छह महीने इन क्षेत्रों में बिताते हैं. इस दौरान उनका जीवन अस्थायी ठिकानों, सीमित सुविधाओं और कठिनाइयों के बीच गुजरता है. इनकी कमाई का प्रमुख साधन भेड़ों से मिलने वाली ऊन, दूध और पशुपालन से जुड़े दूसरे उत्पाद होते हैं. हालांकि, आमदनी पशुओं की संख्या, उत्पादन, बाजार की कीमत और खर्च पर निर्भर करती है. कई परिवार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काम करके हुई कमाई से साल के बाकी महीनों का खर्च चलाते हैं.

क्षमता से भरपूर

रमेश कृषक बताते हैं कि हिमालयी चरवाहों का जीवन केवल पशुओं को चराने तक सीमित नहीं है. इसमें मौसम की समझ, रास्तों का अनुभव, पशुओं की पहचान और मुश्किल समय में निर्णय लेने की क्षमता भी जरूरी होती है. उनका पारंपरिक ज्ञान पहाड़ी जीवन और पशुपालन की महत्वपूर्ण धरोहर है. कठिन परिस्थितियों के बावजूद चरवाहे अपनी मेहनत और अनुभव के दम पर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं.



Source link