2 हफ्ते तक ऑडियंस को तरसती रही फिल्म, जितेंद्र ने लगाया जुगाड़, फ्लॉप होते-होते बन गई सुपरहिट

2 हफ्ते तक ऑडियंस को तरसती रही फिल्म, जितेंद्र ने लगाया जुगाड़, फ्लॉप होते-होते बन गई सुपरहिट


Last Updated:

जो किस्मत में होता है, वो आपको मिलकर ही रहता है. कुछ ऐसा ही हुआ था. कुछ ऐसा ही जितेंद्र के साथ साल 59 साल पहले हुआ था. जितेंद्र की फिल्म फर्ज साल 1967 में रिलीज हुई थी. फिल्म के लिए पहली पसंद फिरोज खान थे. लेकिन फिल्म जितेंद्र को मिली और सुपरहिट साबित हुई. लेकिन 12 हफ्ते तक फिल्म ऑडियंस को तरसती रही थी. सिनेमाघर के मालिकों ने फिल्म हटाने का भी मन बना लिया था. लेकिन जितेंद्र के जुगाड़ ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया था.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. साल 1967 में जितेंद्र की फिल्म ‘फर्ज’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. उनके करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक मानी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद जितेंद्र नहीं, बल्कि फिरोज खान थे? जितेंद्र ने इस फिल्म को हिट कराने के लिए एक खास जुगाड़ लगाया था, लेकिन 12 हफ्ते बाद फिल्म ने लोगों को दीवाना बना दिया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई.

जितेंद्र की ये फिल्म फिरोज खान से पहले मनोज कुमार और शशि कपूर को भी ऑफर हुई थी. लेकिन उन्होंने भी इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. आखिरकार यह फिल्म जितेंद्र को मिली और बॉक्स ऑफिस पर ऐसी चली कि मेकर्स को इसके एक्स्ट्रा प्रिंट तक तैयार कराने पड़े.

साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘फर्ज ने जितेंद्र को नई पहचान दी थी. इस फिल्म में उनके साथ बबीता नजर आई थीं. दरअसल जब ये फिल्म फिरोज को दी गई तो मेकर्स चाहते थे कि फिल्म जल्दी शूट हो जाए और रात में भी शूट की गई थी. लेकिन फिरोज खान रात में काम नहीं करते थे, इसलिए उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिरोज खान के इनकार के बाद मेकर्स ने मनोज कुमार और शशि कपूर से भी इस रोल के लिए बात की. हालांकि, दोनों में से किसी के साथ भी बात नहीं बन पाई. आखिरकार यह फिल्म जितेंद्र के पास पहुंची. उस वक्त शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह फिल्म उनके करियर के लिए इतनी बड़ी साबित होगी.

जितेंद्र की फिल्म ‘फर्ज’ के डायरेक्शन की कमान निर्देशन रविकांत नगाइच ने संभाली थी. उन्होंने ही इसकी सिनेमैटोग्राफी भी संभाली थी. विजय लक्ष्मी पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को सुंदरलाल नहाटा और डूंडी ने प्रोड्यूस किया था.

‘फर्ज’ में जितेंद्र और बबीता की जोड़ी को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. इनके अलावा फिल्म में सज्जन, आगा, राजेंद्र कलेश्वर राव, नागेश, मुकरी, मोहन चोटी, डेविड अब्राहम चेउलकर और अरुणा ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी खूब पसंद किए गए. इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की मशहूर जोड़ी ने तैयार किया था, जबकि फिल्म के सभी गाने आनंद बख्शी ने लिखे थे. फिल्म का म्यूजिक इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह बना.’फर्ज’ को बनाने में शुरुआत में करीब 8 लाख रुपये खर्च हुए थे. लेकिन जब फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा, तो मेकर्स ने इसके और प्रिंट तैयार करवाए. इस तरह फिल्म पर कुल खर्च करीब 20 लाख रुपये तक पहुंच गया. इसके बावजूद फिल्म ने करीब ढाई करोड़ रुपये की कमाई की और सुपरहिट साबित हुई.

बता दें कि ‘फर्ज’जब रिलीज हुई तो 12 हफ्तों तक फिल्म को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. सिनेमाघर खाली थे, कहा जाता है कि सिनेमाघरों के मालिकों से फिल्म को हटाने की ठान ली थी. तब जाकर जितेंद्र ने जुगाड़ लगाया और कहा कि वह कम से कम 15 हफ्तों तक फिल्म चलाएं. अगर इसके बाद भी दर्शक नहीं आए, तो टिकटों से होने वाले नुकसान की भरपाई वह खुद करेंगे.फिर क्या था 15 हफ्ते बाद फिल्म को पसंद किया जाने लगा और फिल्म हिट साबित हुई. फिर तो फिल्म का ऐसा चला कि फिल्म के प्रिंट भी बढ़ाने पड़ गए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link