पाकिस्तानी प्लेयर्स के कप्तान बने शिखर धवन? गुस्से में बोले- कोर्ट केस करूंगा
Last Updated:
Shikhar Dhawan World T20 Continent Cup: शिखर धवन ने साफ कर दिया है कि वह ऐसे किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं, जहां उनकी टीम में पाकिस्तानी प्लेयर्स को भी रखा गया है. इतना ही नहीं पूर्व भारतीय ओपनर ने वर्ल्ड टी-20 कॉन्टिनेंट कप (World T20 Continent Cup) के आयोजकों को अपने नाम के गलत इस्तेमाल के चलते कानूनी नोटिस की धमकी भी दी है.
शिखर धवन ने वर्ल्ड टी-20 कॉन्टिनेंट लीग के आयोजकों के खिलाफ कोर्ट केस की तैयारी में.
धवन के अलावा अभिमन्यु मिथन-राहुल शर्मा का भी नाम
भारत के लिए 250 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले शिखर धवन ने अपने फैंस से भी अपील की है कि वह ऐसी रिपोर्ट्स पर यकीन न करें. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स जैसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर चुके शिखर धवन के अलावा राहुल शर्मा, गुरकीरत सिंह मान और अभिमन्यु मिथुन का नाम भी ‘एशिया वॉरियर्स’ टीम में शामिल हैं.
वर्ल्ड टी-20 कॉन्टिनेंट कप में शिखर धवन को कप्तान बताया गया.
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर बिफरे थे धवन
24 सदस्यों वाली ‘एशिया वॉरियर्स’ टीम में पाकिस्तान के कई क्रिकेटर भी शामिल हैं, जिनमें सोहेल तनवीर, इफ्तिखार अहमद और मुहम्मद इमरान खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. पाकिस्तानी खिलाड़ियों वाली टीम में धवन के शामिल होने की खबर से कई फैंस हैरान रह गए. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था और पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के दौरान भी उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी थी.
2024 में लिया था इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
अपने पहले ही टेस्ट मैच में 187 रन बनाकर सनसनी मचाने वाले शिखर धवन का इंटरनेशनल करियर 2010 में शुरू हुआ. 2022 में भारत के लिए आखिरी मैच खेलने के बाद उन्होंने साल 2024 में संन्यास लेने का फैसला कर लिया. 2019 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाने वाले धवन के नाम 24 अंतरराष्ट्रीय शतक भी शामिल है.