न्यूयॉर्क में यूनुस के खिलाफ गूंजे नारे, क्या बयां करते हैं बांग्लादेश में हसीना की कमी का दर्द?


होमताजा खबरडिफेंस

न्यूयॉर्क में यूनुस के खिलाफ नारे, क्या बांग्लादेश में हसीना की कमी का दर्द?

Last Updated:

Explainer | न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस के खिलाफ नारेबाजी ने बांग्लादेश में शेख हसीना की विदाई के बाद के हालात पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. अवामी लीग पर प्रतिबंध, राजनीतिक गिरफ्तारियां, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, आर्थिक दबाव और भारत से तनाव के बीच, क्या बांग्लादेश में हसीना के दौर का नए सिरे से आकलन हो रहा है?

Top Deals Inside

न्यूयॉर्क में यूनुस के खिलाफ नारे, क्या बांग्लादेश में हसीना की कमी का दर्द?Zoom

AI Image | News 18

Explainer | “आपने बांग्लादेश में हजारों लोगों को मार डाला, आप आतंकवादी हैं… आप यहां क्यों आए हैं?” 12 अक्टूबर, न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस को कुछ इसी तरह के नारों का सामना करना पड़ा. बांग्लादेशी प्रवासी उनसे सवाल कर रहे थे कि जिस बांग्लादेश में उन पर हजारों पुलिसकर्मियों की हत्या और लोकतंत्र को बर्बाद करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, वहां से निकलकर वे अमेरिका क्यों आए हैं. इस घटना ने बांग्लादेश की राजनीति में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद पैदा हुए हालातों को फिर चर्चा में ला दिया है.

5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन ने ऐसा जोर पकड़ा कि शेख हसीना को बांग्लादेश से बाहर जाना पड़ा. इसके बाद मोहम्मद यूनुस का अंतरिम प्रशासन बना. अब सवाल यह है कि हसीना के हटने के बाद बांग्लादेश में ऐसा क्या बदला कि:

  1. यूनुस को विदेश में भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है?
  2. क्या यूनुस के कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं बांग्लादेशी?

शेख हसीना को सत्ता से हटाने के बाद बांग्लादेशियों ने मुहम्मद यूनुस से बड़ी उम्मीदें लगाई थीं. यूनुस के नेतृत्व वाले अंतरिम प्रशासन ने भी सुधार, लोकतंत्र की बहाली और जवाबदेही का लालच दिया. लेकिन अगले करीब डेढ़ साल में न राजनीतिक व्यवस्था में अपेक्षित बदलाव दिखा और न ही लोकतंत्र की बहाली को लेकर भरोसा कायम हो सका. लोगों की न्याय मिलने की उम्मीद कमजोर पड़ती गई. देश में एक तरह का राजनीतिक और प्रशासनिक शून्य पैदा हो गया: अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा, न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठे और कानून-व्यवस्था बिगड़ने के साथ अराजकता तथा भीड़ की हिंसा की घटनाएं चर्चा के केंद्र में आ गईं.

न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस को कुछ इसी तरह के नारों का सामना करना पड़ा, ब्लिट्ज एडिटर, शोएब चौधरी ने अपने ‘X’ हैंडल से वीडियो साझा की:



Source link