Last Updated:
अजय देवगन की फिल्म ‘द्रश्यम 3’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. फिल्म रिलीज हुई और बंपर कमाई कर गई. लेकिन इसी सफलता के बीच फैंस अब इसके चौथे पार्ट को लेकर चर्चा कर रहे हैं. अब सभी के मन में ये सवाल है कि क्या विजय सलगांवकर की कहानी खत्म हो चुकी है या इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म आना अभी है. अब डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस सवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि द्रश्यम 4 बनने की कितनी संभावना है.
नई दिल्ली. अजय देवगन की फिल्म’द्रश्यम 3′ ने बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था. फिल्म ने महज 10 दिनों में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.अब फैंस इसके अगले पार्ट को लेकर चर्चा करने लगे हैं कि इसका अगला पार्ट आएगा या नहीं. इसे लेकर अब डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने चुप्पी तोड़ी है.
‘द्रश्यम 3’ की अपार सफलता के बाद सभी के मन में एक सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या अब इस फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट यानी Drishyam 4 भी आएगा? फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस सवाल का जवाब देते हुए हिंट दिया है.
अपनी बात रखते हुए उन्होंने बताया है कि आखिर मेकर्स क्या सोच रहे हैं और अगर ऐसा है, तो इस बार कहानी को आगे बढ़ाने की कितनी गुंजाइश है.अभिषेक पाठक ने हाल ही में स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी टीम का मानना है कि Drishyam 3 इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अपनी बात आगे रखते हु्ए उन्होंने कहा, हम सभी ने तो यही सोचा कि यही फिल्म का आखिरी हिस्सा है. फिल्म की कहानी को हम खत्म कर चुके हैं. लोग आज भी इसके बारे में बात करते आए हैं और बातें कर रहे हैं. लेकिन Drishyam ऐसी फ्रेंचाइजी नहीं है, जिसके लिए हम बस यह तय कर लें कि एक और फिल्म बना लेते हैं.
इस पर आगे फिल्म बन सकती है या नहीं, ये तो सिर्फ और सिर्फ फिल्म की कहानी पर निर्भर करता है. लेकिन अब तक जो कहानी थी, वो खत्म हो चुकी है. अभिषेक ने कहा कि फिल्म क्लाइमैक्स काफी खूबसूरत और भावुक लगता है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरी फ्रेंचाइजी के लिए एक लव लैटर की तरह है. यानी मेकर्स ने कहानी को इस तरह खत्म किया है, जिससे दर्शक वर्ग संतुष्ट हो सके.
इतना ही नहीं अभिषेक पाठक ने इस बात का भी खुलासा किया कि लोग उनसे लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर द्रश्य्म 4 कब आएगी. उन्होंने माना कि अगर इस कहानी को आगे बढ़ाया जाए, तो इसके लिए लिखने के लिए काफी कुछ है. लेकिन उन्होंने ये भी साफ किया है कि सिर्फ कहानी मिल जाने का मतलब ये नहीं कि फिल्म का अगला पार्ट बनाया ही जाए
लोगों ने मुझसे कहा है कि इसका चौथा पार्ट भी बनाया जा सकता है. अगर आप इसमें थोड़ा और वर्क करें तो इस कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है. लेकिन बात यह नहीं है. हमें किसी न किसी मोड़ पर इस कहानी को खत्म करना ही था और ये एक खूबसूरत अंत था.
बता दें कि अपनी इस बातचीत में उन्होंने कहीं भी इस बात की घोषणा नहीं कि फिल्म का चौथा पार्ट भी आएगा. इसलिए ये कहना थोड़ा मुश्किल है कि आने वाले समय में अजय देवगन के फैंस को द्रश्यम 4 देखने को मिलेगी या नहीं.