पटना. बिहार पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर है. दुर्गापूजा से पहले राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है. गृह विभाग ने 49 पुलिस निरीक्षकों और समकक्ष कोटि के अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक यानी DSP के पद का अस्थायी कार्यकारी प्रभार देने का आदेश जारी किया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन अधिकारियों को बिहार पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक के मूल कोटि के पद पर अस्थायी कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है. संबंधित अधिकारियों को वेतन स्तर-9 के वेतनमान के साथ उच्चतर पद की जिम्मेदारी दी गई है.
इन अधिकारियों को मिला DSP का प्रभार
जारी सूची में अरुण कुमार, नालंदा, शालिग्राम कुमार, जहानाबाद, संजय कुमार सिंह, सारण, जितेंद्र कुमार सिंह, भोजपुर, विजय कुमार, नालंदा, संतोष कुमार सिंह, भोजपुर और वैद्यनाथ कुमार, पटना समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा शशि भूषण चौधरी, पटना, जयकान्त साव, जमुई, धनंजय कुमार, गया, विमल कुमार, जहानाबाद, उमाशंकर राय, कटिहार, अरविंद कुमार, नालंदा, अजय कुमार और अजीत कुमार, पटना को भी DSP के पद का कार्यकारी प्रभार दिया गया है. सूची में मुकेश चन्द्र कुमार, वैशाली, मोहन कुमार, बलिया (उत्तर प्रदेश), रविन्द्र कुमार, सारण, विश्वनाथ भगत, बोकारो, संजय कुमार गुप्ता, पटना और अभय कुमार सिंह, भोजपुर के नाम भी हैं.
49 अधिकारियों की पूरी लिस्ट
1. अरुण कुमार- नालंदा
2. शालिग्राम कुमार- जहानाबाद
3. संजय कुमार सिंह- सारण
4. भवेश मंडल- झारखंड (दुमका)
5. जितेंद्र कुमार सिंह- भोजपुर
6. विजय कुमार- नालंदा
7. संतोष कुमार सिंह- भोजपुर
8. वैद्यनाथ कुमार- पटना
9. विश्वरंजन सिंह- भागलपुर
10. शशि भूषण चौधरी- पटना
11. जयकान्त साव- जमुई
12. धनंजय कुमार- गया
13. विमल कुमार- जहानाबाद
14. उमाशंकर राय- कटिहार
15. अरविंद कुमार- नालंदा
16. अजय कुमार- पटना
17. अजीत कुमार- पटना
18. मुकेश चन्द्र कुमार- वैशाली
19. मोहन कुमार- बलिया (उत्तर प्रदेश)
20. रविन्द्र कुमार- सारण
21. विश्वनाथ भगत- बोकारो (झारखंड)
22. संजय कुमार गुप्ता- पटना
23. अभय कुमार सिंह- भोजपुर
24. राम शंकर सिंह- बेगूसराय
25. दिलीप कुमार-2- मुजफ्फरपुर
26. राम बिलास सिंह- सुपौल
27. संगीता कुशवाहा- भोजपुर
28. किशोरी सहचारी- नालंदा
29. सचिन्द्र यादव- समस्तीपुर
30. सतीश कुमार सिंह- नालंदा
31. जितेंद्र कुमार-1- पटना
32. विरेंद्र प्रसाद यादव- मधुबनी
33. वेदनाथ पाठक वैदिक- कटिहार
34. कमल किशोर सिंह- समस्तीपुर
35. ओम प्रकाश- वैशाली
36. सीमा कुमारी- मुंगेर
37. धर्मेन्द्र कुमार- गया
38. दिलीप कुमार- बेतिया
39. राजेश्वर प्रसाद-2- पूर्वी चंपारण
40. विजय कुमार सिंह- रोहतास
41. सौम्य प्रियदर्शी- किशनगंज
42. अब्दार अहमद खां- सीवान
43. सुभाष वेदानंद- सहरसा
44. राकेश रंजन सिंह- अररिया
45. संजय कुमार-1- रोहतास
46. कुमारी चन्दना- बक्सर
47. अजय कुमार सिंह- औरंगाबाद
48. निशिकान्त निशी- रोहतास
49. अनिल कुमार सिन्हा- नालंदा
अगले आदेश तक रहेगा उच्चतर पद का प्रभार
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को DSP पद का प्रभार अस्थायी तौर पर दिया गया है. उनके वर्तमान पद को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक यानी DSP के मूल कोटि के पद में उत्क्रमित किया जाएगा. इसे नियमित और स्थायी प्रोन्नति नहीं माना जाएगा. यह व्यवस्था प्रशासनिक हित में लागू की गई है. अधिकारियों को उनके कैडर में मूल कोटि की वरीयता के आधार पर उच्चतर पद का प्रभार सौंपा गया है. इस फैसले के बाद अब ये अधिकारी DSP के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे.