Last Updated:
Ankita Bhandari Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे हैं. यहां उन्होंने अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की. अंकिता के माता-पिता न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. इसी दौरान राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे.
अंकिता भंडारी के परिजन इंडिया गेट पर धरने पर बैठे हैं.
देहरादून: उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर मामला चर्चा में है. अंकिता के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे हैं. 14 अक्टूबर की रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनसे मिलने पहुंचे और परिवार के साथ बैठकर समर्थन जताया. परिवार का विरोध बीजेपी के पूर्व नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने को लेकर भी है. परिवार की मांग है कि अंकिता को न्याय मिले और मामले में जिस कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उसकी निष्पक्ष जांच हो.
अंकिता के परिवार और प्रदर्शनकारियों ने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं. परिवार का कहना है कि जब तक मामले से जुड़े सभी सवालों की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी नियुक्ति पर रोक लगाई जाए. परिवार ने राष्ट्रपति से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है. हालांकि, दुष्यंत गौतम के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को साबित हुआ तथ्य नहीं माना जा सकता.
अंकिता के परिजन को प्रियंका गांधी ने लगाया गले
एक्स
क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड?
19 साल की अंकिता भंडारी ऋषिकेश के पास वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं. सितंबर 2022 में उनकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में रिजॉर्ट के संचालक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को अदालत ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं. अंकिता के परिवार की मांग है कि इस पहलू की भी गंभीरता से जांच की जाए और उन्हें न्याय मिले.