Udta Teer Trailer 2: आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, ‘धुरंधर’ से हुई तुलना, लोग बोले- थिएटर रहेंगे हाउसफुल


Last Updated:

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ का मेकर्स ने दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जिसमें एक बार फिर पाकिस्तानी स्पाई के रूप में एक्टर का कॉमेडी से लबरेज अवतार देखने को मिला है. चलिए दिखाते हैं ट्रेलर.

Top Deals Inside

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, 'धुरंधर' से हुई तुलनाZoom

फोटो साभार: उड़ता तीर के ट्रेलर से स्क्रीनशॉट

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ इसी महीने 23 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है. हाल में ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव किए थे. अब रिलीज डेट खिसकाई है तो मेकर्स ने एक नई चाल भी चली. उन्होंने फैंस की बेकरारी को बढ़ाने के लिए 13 अक्टूबर को दूसरा ट्रेलर भी जारी किया. आयुष्मान खुराना दावा कर रहे हैं कि ये पहली स्पाई कॉमेडी फिल्म है. चलिए दिखाते हैं ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर और फैंस रिएक्शन.

‘उड़ता तीर’ की कास्ट की बात करें तो सपोर्टिंग रोल में रघुबीर यादव, मुकुल देव, गुलशन ग्रोवल, राम कपूर, बृजेंद्र काला, राहुल बोस से लेकर सुप्रीया पिलगांवकर नजर आएंगी. इसे आकाश कौशिक ने बनाया है जो अभी तक कई सालों से बॉलीवुड में फिल्में लिख रहे थे. अब आयुष्मान खुराना की फिल्म से वह डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं.

ट्रेलर में क्या है खास
ट्रेलर की शुरुआत पाकिस्तान से होती है जहां गुलशन ग्रोवर कहते हैं कि पाकिस्तान किसी के आगे नहीं झुकता और तुरंत चाइना से फोन आता है और वह पूरा ही लेट जाते हैं.ट्रेलर की शुरुआत पाकिस्तान से होती है, जहां गुलशन ग्रोवर कहते हैं कि पाकिस्तान किसी के आगे नहीं झुकता. तभी चीन से फोन आता है और वह तुरंत नतमस्तक हो जाते हैं. इस गजब बेइज्जती के साथ ट्रेलर शुरू होता है और आगे चलकर बिलाल अहमद (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक पाकिस्तानी स्पाई है. मगर भारत में आकर वह अपनी यादाश्त भूल जाता है.

फैंस ने बताया धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर को अब तक जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरा ट्रेलर देखने के बाद यूट्यूब के कमेंट बॉक्स ऑफिस में यूजर्स ने इसकी भर-भरकर तारीफ की. एक ने लिखा, ‘आयुष्मान खुराना की चॉइस की दाद देनी पड़ेगी. हमेशा नई चुनौती स्वाकीर करते हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘धुरंधर के जैसी उड़ता तीर. थिएटर हाउसफुल रहेगा.’ एक फैन ने लिखा, ‘आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री में कुछ नया देखने को मिला.’

पोस्टन की थी उड़ता तीर
पहले इस स्पाई एक्शन कॉमेडी फिल्म को 9 अक्टूबर के लिए शेड्यूल किया गया था. मगर दृश्यम 3 के धुआंधार परफॉर्मेंस के देखते हुए मेकर्स ने इसे 23 अक्टूबर के लिए पोस्टपोन कर दिया था. अब करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता से लेकर गुनीत मोंगा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म को दर्शख 23 अक्टूबर से थिएटर में एन्जॉय कर पाएंगे.



Source link