Last Updated:
Aastha Path Rishikesh: अगर आप ऋषिकेश में गंगा किनारे सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो आस्था पथ और पूर्णानंद घाट का रुख कर सकते हैं. यहां गंगा के किनारे बना लंबा पैदल रास्ता, आसपास की हरियाली और सामने दिखते पहाड़ लोगों को खूब पसंद आते हैं. सुबह-शाम यहां बड़ी संख्या में लोग वॉक करने पहुंचते हैं. खास बात यह है कि रास्ते में मोर दिखाई देने के साथ पक्षियों की चहचहाहट भी सुनाई देती है. वहीं, शाम को रोशनी से जगमगाता जानकी सेतु और गंगा में उसका प्रतिबिंब देखने लायक होता है. ऐसे में अगर आप ऋषिकेश घूमने जा रहे हैं, तो इन जगहों पर सैर करने का प्लान बना सकते हैं.
चीला रेंज ऋषिकेश से हरिद्वार जाते हुए हरियाली से घिरा एक बहुत खूबसूरत रास्ता है. ये रास्ता शहर के शोर से दूर पेड़ों और जंगलों के बीच से गुजरता है. अगर आप भीड़ भाड़ से दूर एकांत में कुछ पल बिताने चाहते है तो इस तरह वॉक कर सकते है. हरियाली के बीच बगल में बहती गंगा साथ ही इस रास्ते में चलती ठंडी हवा इस रास्ते की खूबसूरती पर चार चांद लगा देती है.
लोग यहां अक्सर सुबह और शाम के समय वॉक के लिए पहुंचते है. यहां से सनसेट और सनराइज भी बहुत सुंदर दिखता है. काफी सारे लोग यहां उस खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने पहुंचते है. नेचर लवर्स के लिए तो ये परफेक्ट स्पॉट है. कई लोग यहां फोटोग्राफी और प्री वेडिंग शूट के भी आते है.
इस रास्ते में आपको चिड़ियों की चहचहाने की आवाजें भी सुनाई देंगी. साथ ही सुबह के समय तो यहां काफी सारे मोर भी दिखाई देते है. यहां बैठने के लिए भी काफी स्पॉट बनाए गए है आप चाहें तो वॉक करने के बाद कुछ देर गंगा किनारे यहां शांति से बैठ कर सुकून के कुछ पल बिता सकते है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस पाथवे को लोग आस्था पथ के साथ ही मरीन ड्राइव के नाम से भी बुलाते है. क्योंकि यहां गंगा किनारे बना लंबा पैदल रास्ता लोगों को नदी के किनारे घूमने, खुली हवा में समय बिताने और खूबसूरत नजारे देखने का मौका देता है.जैसे मुंबई की मरीन ड्राइव समुद्र के किनारे घूमने और बैठकर नजारे देखने के लिए मशहूर है, वैसे ही ऋषिकेश का आस्था पथ गंगा और आसपास की हरियाली और सामने दिखने वाले पहाड़ों की वजह से पसंद किया जाता है.
ये पैदल घूमने के लिए एक बहुत खूबसूरत और परफेक्ट स्पॉट है. यहां वाहनों की आवाजाही सख्त मना है, तो आप आराम से शांति में यहां वॉक कर सकते है. यहीं एक चीज़ इस जगह को और ज्यादा खास बनाती है.यहां वॉक करते हुए एक तरफ गंगा तो दूसरी और सुंदर पहाड़ और पहाड़ों से निकलते सुंदर बादल देखने को मिलते है.
यहां चलते हुए गंगा की लहरों और आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं. सामने पहाड़ों का शानदार व्यू: पहाड़, नदी और खुला आसमान मिलकर इस जगह को खास बनाते हैं. लोग को यहां सुबह हल्की धूप और ठंडी हवा के बीच यहां समय बिताना पसंद करते है. नेचर शॉट्स, रील्स और फोटोग्राफी के लिए भी ये जगह मशहूर है.
पूर्णानंद घाट के पास में भी लोग वॉक करना पसंद करते है. यहां वॉक करते हुए आप जानकी सेतु का खूबसूरत नजारा देख सकते है. यहां से पुल और उसके आसपास का दृश्य वॉक को और दिलचस्प बनाता है. आप यहां नदी के करीब बैठकर या आसपास टहलकर कुछ समय बिता सकते हैं. गंगा और जानकी सेतु का बैकग्राउंड यहां वॉक करने के अनुभव को और ज्यादा खास बना देता है.
यहां वॉक करते हुए आपको आसपास छोटे छोटे कार्टस भी देखने को मिल जाएंगे जहां आपको गरमा गरम भुट्टे, फ्रूट्स तो कहीं चाय या पापड़ उपलब्ध हो जाएंगे. यहां अक्सर लोग शाम के समय वॉक करने पहुंचते है. जब जानकी सेतु पूरा लाइट्स से जगमगा उठता है और उसका प्रतिबिंब गंगा में सफाई दिखाई देता है.