Last Updated:
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, 14 अक्टूबर को आएगी लाडली बहना योजना की किश्त
मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है. 14 अक्टूबर को लाडली बहना योजना की किश्त उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी. उमरिया में बड़ा कार्यक्रम होगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उमरिया से सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे. करीब 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को राशि मिलेगी. लाडली बहनों की खाते में 1500 रुपये आएंगे. लाडली बहन योजना के तहत 41वीं किश्त जारी होगी.
मां-बेटे की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, 3 गिरफ्तार
डोंगरगढ़ के चौथना गांव में मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मुख्य आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार हैं. बेटी पर भी जानलेवा हमला हुआ था. पारिवारिक विवाद और जादू-टोने के संदेह में हत्या की गई. आरोपियों की निशानदेही पर टंगिया, मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए. साक्ष्य मिटाने के प्रयास भी किए गए थे. डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना का यह मामला है.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह सुबह 10:20 बजे दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे. इंदौर में होटल विवांता अमलतास में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम 11:55 बजे इंदौर से रतलाम पहुंचेंगे. रतलाम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम रतलाम से भोपाल पहुंचेंगे. इसके बाद शाम को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए वह खंडवा जाएंगे.