Khatu Shyam Ji: न आज रात होंगे दर्शन, न कल दिन में, खाटूधाम जाने से पहले जान लें जरूरी बात

Khatu Shyam Ji: न आज रात होंगे दर्शन, न कल दिन में, खाटूधाम जाने से पहले जान लें जरूरी बात


होमताजा खबरधर्म

न आज रात होंगे दर्शन, न कल दिन में, खाटूधाम जाने से पहले जान लें जरूरी बात

Last Updated:

Khatu Shyam Ji Temple: सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में विशेष तिलक श्रृंगार के चलते करीब 19 घंटे तक दर्शन बंद रहेंगे. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, 13 अक्टूबर मंगलवार रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. 14 अक्टूबर बुधवार शाम 5 बजे तक श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे. इस दौरान बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार और पूजा-अर्चना की जाएगी. धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस प्रक्रिया में बाबा के मस्तक पर चंदन का लेप लगाया जाता है और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न होती है. मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के समय को ध्यान में रखकर ही खाटूधाम की यात्रा की योजना बनाएं. बुधवार शाम 5 बजे मंदिर के पट दोबारा खुलने के बाद भक्त दर्शन कर सकेंगे.

Top Deals Inside

सीकर. अगर आप आज बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए खाटूधाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में आज रात से भक्तों को दर्शन नहीं मिलेंगे. मंदिर में विशेष तिलक श्रृंगार और पूजा-अर्चना के चलते करीब 19 घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे. ऐसे में खाटूधाम पहुंचने से पहले मंदिर के खुलने का समय जान लेना जरूरी है, ताकि आपको बिना दर्शन किए वापस नहीं लौटना पड़े.

श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 13 अक्टूबर मंगलवार को रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद 14 अक्टूबर बुधवार को शाम 5 बजे तक भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे. यानी बुधवार को पूरे दिन मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे. मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस समय का ध्यान रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं.

आखिर क्यों 19 घंटे बंद रहेगा मंदिर?

खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार करना पुरानी धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं से जुड़ी पूजा प्रक्रिया का हिस्सा है. इस दौरान बाबा श्याम के मस्तक पर चंदन का लेप लगाया जाता है. मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस पूरी प्रक्रिया को विधि-विधान से संपन्न करने में काफी समय लगता है. श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विशेष तिलक श्रृंगार के दौरान मंदिर में केवल पुजारी और सेवादार ही मौजूद रहते हैं. पूजा संपन्न होने के बाद बाबा श्याम का श्रृंगार पूरा किया जाता है और फिर भक्तों के लिए मंदिर के पट खोले जाते हैं.

कल शाम 5 बजे फिर होंगे बाबा के दर्शन

मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 14 अक्टूबर बुधवार शाम 5 बजे मंदिर के पट दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. इसके बाद भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे. ऐसे में जो श्रद्धालु खाटूधाम आने की तैयारी कर रहे हैं, वे बुधवार शाम 5 बजे के बाद का समय ध्यान में रखकर अपनी यात्रा तय कर सकते हैं. खास बात यह है कि मंदिर बंद रहने की अवधि में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ सकता है. इसलिए खाटूश्यामजी आने से पहले मंदिर के समय की जानकारी जरूर कर लें, ताकि बाबा श्याम के दर्शन की आपकी यात्रा में कोई परेशानी न हो.



Source link