रांची: झारखंड में अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. आज झारखंड के कुछ जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है, जबकि पलामू और आसपास के पश्चिमी इलाकों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है. हालांकि, अलग-अलग मौसम के पूर्वानुमानों में बारिश की संभावना को लेकर अंतर है. वहीं, रांची, दुमका, जामताड़ा, जमशेदपुर समेत 11 जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है.
बारिश और आंधी-वज्रपात का कोई अलर्ट नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 14 अक्टूबर के अनुसार, झारखंड में 14 से 20 अक्टूबर तक कोई मौसम की चेतावनी जारी नहीं है. जहां बारिश, आंधी या वज्रपात का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, मौसम में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसके विपरीत रांची, दुमका, जामताड़ा, जमशेदपुर, सरायकेला, गुमला, पलामू, रामगढ़, खूंटी और हजारीबाग सहित कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है. जहां तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है.
वही, झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. ऐसे में रांची, पलामू, बोकारो और जमशेदपुर का अलग-अलग तापमान सामने आया है. जहां रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C- 19°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C-20°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C-23°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C-22°C रह सकता है.
जानें 14 से 19 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
14 अक्टूबर को झारखंड के अधिकतम जिलों में मौसम गर्म और अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है. रांची में अधिकतम 29°C और पलामू में 31°C के आसपास तापमान रह सकता है.
15 अक्टूबर को झारखंड के कुछ जिलों में बादल और स्थानीय हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है. जहां जमशेदपुर में शाम के समय बारिश और तूफान की संभावना है.
16 अक्टूबर को झारखंड के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि पलामू और आसपास के क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है.
17 अक्टूबर को झारखंड के कई इलाकों में धूप और हल्के बादलों के बीच गर्म मौसम रहने की संभावना है.
18 अक्टूबर को दिन में गर्मी और आंशिक बादल रह सकते हैं.
19 अक्टूबर को झारखंड का तापमान लगभग 31-33°C तक पहुंच सकता है. स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार कुछ जगहों पर बादल रह सकते हैं.
किसानों और आम लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की घोषणा कर दी है. इसके बाद सामान्य तौर पर बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर गरज-चमक कभी भी हो सकती है. ऐसे में मौसम से सावधान रहने की आवश्यकता है. यदि कहीं बिजली चमकने लगे या तेज हवा के साथ आंधी आए, तो खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलाशयों से दूर लोगों को रहना चाहिए.
ऐसे में कहा जा सकता है कि 14 से 19 अक्टूबर के दौरान झारखंड में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. इस दौरान झारखंड में ज्यादा गर्मी रह सकती है. पलामू, बोकारो और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान लगभग 31-33°C तक रह सकता है. ऐसे में लोगों को अब गर्मी से सावधान रहने की आवश्यकता है.