Last Updated:
Rajinikanth- Mithun Chakraborty Jailer 2: रजनीकांत की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ में मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. हाल ही में ‘जेलर 2 सुपर शो’ के दौरान रजनीकांत ने खुलासा किया कि मिथुन दा ने फिल्म में काम करने से पहले एक खास शर्त रखी थी. हाल ही में रजनीकांत ने इस मजेदार चिटचैट को जगजाहिर किया. दोनों दिग्गजों की दोस्ती का यह किस्सा चर्चा में है.
नई दिल्ली. डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की मोस्टअवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा के ‘दादा’ यानी मिथुन चक्रवर्ती एक दशक से भी ज्यादा समय बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. हाल ही में आयोजित ‘जेलर 2 सुपर शो’ के दौरान सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बेहद मजेदार और दिलचस्प वाकया शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मिथुन दा ने इस फिल्म में काम करने के लिए मेकर्स के सामने एक अनोखी शर्त रखी थी.
‘जेलर 2’ में कई दिग्गज सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं. इन्हीं में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल हैं. ‘जेलर 2 सुपर शो’ के दौरान रजनीकांत ने मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि जब फिल्म की टीम मिथुन के पास पहुंची तो उन्होंने सबसे पहले अपने किरदार के बारे में पूछा. फोटो साभार-@IMDb
रजनीकांत एक बार फिर ‘जेलर 2’ में टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में लौट रहे हैं. इवेंट में रजनीकांत ने मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि जब फिल्म की टीम मिथुन के पास पहुंची तो उन्होंने सबसे पहले अपने किरदार के बारे में पूछा. उन्होंने बताया कि मिथुन ने मजाकिया अंदाज में कहा था, ‘क्या मैं विलेन हूं? क्या मुझे रजनीकांत से मार खानी पड़ेगी? हटो यहां से.’ फोटो साभार- रेडिट
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद जब दोनों सितारे WAVES समिट के दौरान मिले तो बात फिर से इस प्रोजेक्ट पर छिड़ी. मिथुन दा ने अपने पुराने दोस्त रजनीकांत से कहा, ‘अगर तुम कहोगे, तो मैं यह फिल्म करूंगा. लेकिन मेरी एक शर्त है… तुम्हारा किरदार ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन न तो मुझे पीटेगा और न ही मुझ पर गोली चलाएगा.’ रजनीकांत ने हंसते हुए इसका जवाब दिया कि वे डायरेक्टर से पूछकर बताएंगे, हालांकि उन्हें मालूम था कि मिथुन दा यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में कह रहे थे.
तमिल सिनेमा में मिथुन चक्रवर्ती का यह केवल दूसरा प्रोजेक्ट है. उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘यागावरयिनुम ना काक्का’ (Yagavarayinum Naa Kaakka) से अपना तमिल डेब्यू किया था. इससे पहले दोनों दिग्गजों ने साल 1989 में निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ में एक साथ काम किया था. फोटो साभार-@IMDb
इसके अलावा, 1995 की बंगाली फिल्म ‘भाग्य देवता’ में रजनीकांत ने मिथुन दा के लिए एक विशेष कैमियो भी किया था. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता लीड रोल्स में थे. दोनों सितारों की पुरानी दोस्ती भी इस फिल्म में मिथुन की एंट्री की एक खास वजह मानी जा रही है. फोटो साभार-@IMDb
‘जेलर 2’ की एक और खास बात यह है कि इसमें तीन दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता कलाकार एक साथ नजर आएंगे. रजनीकांत और मिथुन चक्रवर्ती के अलावा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म में राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू और विद्या बालन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. वहीं, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ कैमियो करते नजर आएंगे. फिल्म के पहले भाग में भी शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ की खास मौजूदगी देखने को मिली थी.
आपको बता दें कि एक्शन-थ्रिलर ‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विजय कार्तिक कन्नन ने संभाली है. सन पिक्चर्स के मुताबिक, फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फाइल फोटो.