Last Updated:
Bhopal Power Cut News: भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी. बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो सकती है. जानते हैं किन-किन क्षेत्रों में बिजली की कटौती रहेगी.
भोपाल में आज रहेगी बिजली कटौती
शिवकांत आचार्य/भोपाल. राजधानी भोपाल के कई इलाकों में मंगलवार को चार से छह घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही हैं. भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. लोगों के करीब से 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है.
बिजली कंपनी के मुताबिक मरम्मत कार्यों के चलते कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी. इनमें जो इलाके शामिल हैं वे शंकराचार्य नगर, धोबी घाट, पुष्पा नगर, एलआईजी क्वार्टर, कब्रिस्तान, 80 फीट रोड, रेस्ट हाउस, एमपीईबी कार्यालय, गरम गड्ढा रोड, नगर निगम कार्यालय, कम्मू का बाग, महामाई का बाग, दुर्गा नगर, शंकर नगर, पलासी, साकेत नगर सेक्टर-2ए, अलकापुरी, शक्ति नगर, दुर्गा नगर, दुर्गा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी. बिजली सप्लाई बंद होने से इन इलाकों को रहवासियों के परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
समय से निपटा लें ये काम
इन इलाकों में रहने वाले लोगों को करीब छह घंटे तक बिजली के बिना रहना पड़ सकता है खासकर घर से काम करने वाले लोगों, छोटे कारोबारियों और बिजली पर निर्भर रहने वाले उपभोक्ताओं को अपनी दिनचर्या उसी हिसाब से तय करनी होगी.
बिजली कंपनी ने मरम्मत कार्य के कारण बिजली सप्लाई बंद रखने की जानकारी दी है. ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुबह 10 बजे से पहले मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज कर लेने चाहिए. इसके साथ ही पानी की जरूरत को देखते हुए मोटर से पानी भरने जैसे काम भी पहले पूरे कर लेना बेहतर रहेगा. बिजली कटौती का निर्धारित समय शाम 4 बजे तक है. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल की जाएगी.