1 गोली 2 हत्याएं…मर्डर मिस्ट्री में जब पुलिस ही हो गुनहगार, ‘दृश्यम 3’ से दोगुना हो जाता है सस्पेंस

1 गोली 2 हत्याएं…मर्डर मिस्ट्री में जब पुलिस ही हो गुनहगार, ‘दृश्यम 3’ से दोगुना हो जाता है सस्पेंस


Last Updated:

अगर आपको लगता ‘दृश्यम 3’ में उतना मजा नहीं आया, तो आपको एक मलयालम फिल्म देखनी चाहिए. इसकी खूब चर्चा हो रही है. लोग दावा कर रहे हैं कि इसमें ‘दृश्यम’ से ज्यादा सस्पेंस है. क्लाइमैक्स ऐसा कि आप ‘दृश्यम 3’ का क्लाइमैक्स भूल जाएंगे. ‘दृश्यम’ में जहां सैम के मर्डर की जांच होती है, मगर यहां पुलिस ही कटघरे में खड़ी है, जिस पर दो हत्याओं का आरोप है. ‘हनुमान अंश’ और ‘दृश्यम 3’ के दरमियान रिलीज हुई फिल्म का नाम है ‘प्रधमा दृष्टि कुट्टक्कर’. यह 3 करोड़ में बनी थी, जिसने 50 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली: 1 गोली, 2 हत्याएं और 4 पुलिसवाले… जबरदस्त सस्पेंस में उझली एक मलयालम फिल्म की इन दिनों बड़ी चर्चा है. ‘दृश्यम 3’ की मर्डर मिस्ट्री को जहां पुलिस सुलझाने की कोशिश करती है, वहीं मलयालम फिल्म में पुलिस ही गुनहगार बनकर खड़ी है, जिस पर 2 हत्याओं का आरोप है. फिल्म का नाम है ‘प्रधमा दृष्टि कुट्टक्कर’, जिसका मतलब है ‘प्रथम दृष्टया दोषी.’ शहाद निलंबूर के डायरेक्ट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया है. दर्शक दावा कर रहे हैं कि यह सस्पेंस के मामले में ‘दृश्यम 3’ की बाप है. करीब 3 करोड़ में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से ग्लोबल बॉक्स ऑफिस से 50 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

फिल्म में पार्वती थिरुवोथु, मैथ्यू थॉमस, उन्निमाया प्रसाद और सिद्धार्थ भरथन ने 4 पुलिसवालों की अहम भूमिका निभाई है. उनसे गलती एक मर्डर हो जाता है, मगर मौका-ए-वारदात में एक और लाश है. एक गोली, दो लाशें में उलझे पुलिसवाले गुनाह को छुपाने की कोशिश करते हैं. फिर कैसे यह केस लोगों के सामने आता है, यह देखना वाकई में रोंगटे खड़े करने वाला अनुभव हो सकता है. फिल्म को अच्छे रिएक्शन मिले हैं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

फिल्म ‘प्रधमा दृष्टि कुट्टक्कर’ की कहानी अलीना अब्राहम (पार्वती थिरुवोथु) नाम की लेडी के पुलिस फोर्स में नियुक्त से होती है, जिसके पति एक पुलिस स्टिंग ऑपरेशन में शहीद हो जाता है. डीआईजी उन्हें हुए नुकसान के बदले सरकारी नौकरी का ऑफर देते हैं. वह अपने छोटे बच्चे को अपने ससुरालवालों के पास छोड़ देती है. उसकी दोस्ती 3 अफसरों से होती है. अलीना अब्राहम की दोस्ती सीपीओ श्रीनाथ (मैथ्यू थॉमस), एएसआई दासन (सिद्धार्थ भरथन) और सीपीओ दिव्या (उन्निमाया प्रसाद) से होती है. हर कोई अपनी-अपनी समस्याओं से जूझ रहा है. एक और अफसर है – एसआई जेवियर (अजीज नेडुमंगद) जो औरतों का शौकीन है. वह दूसरे अफसरों से बदतमीजी से पेश आता है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कहानी में जयप्रकाश (जेपी) नाम का एक सेल्स मैनेजर जो अपनी क्राइम पार्टनर मीरा के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है. एक दिन, श्रीनाथ, अलीना और दासन रात की गश्त पर होते हैं, तभी (जेपी) अकेले कार में आता है और पुलिसवालों से बचकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन आखिर में उसका पीछा किया जाता है और उसे पुलिस स्टेशन लाया जाता है. वह कहता है कि नशे में पकड़े जाने से बचने के लिए वह चुपके से निकल गया था, लेकिन वह बहुत घबराया हुआ लगता है, जिससे अलीना श्रीनाथ को कार की डिक्की (बूट स्पेस) दोबारा चेक करने के लिए भेजती है. कार की चाबियों को लेकर जेपी और पुलिसवालों के बीच हाथापाई होती है, जिसके दौरान जेपी दिव्या की बंदूक छीन लेता है और उसे गोली लग जाती है, जिससे उसकी मौत हो जाती है.
(फोटो साभार: YouTube/Videograb)

पुलिस को पता चलता है कि उसके शरीर पर और भी चोटें हैं और जब वे कार की डिक्की खोलते हैं, तो उन्हें मीरा की लाश मिलती है. वे इस बात को छिपाने का फैसला करते हैं. वे पुलिस स्टेशन के पीछे लाशों को ठिकाने लगाते हैं. तभी जेवियर वापस आता है और उसे बताया जाता है कि एक बिल्ली को दफनाया गया है. श्रीनाथ कार लेकर चला जाता है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

जेपी की मौत अलीना की पुरानी दर्दभरी यादों को भी ताजा कर देती है. बचपन में बाढ़ में उसने अपने माता-पिता को खो दिया था और अकेली रह गई थी, एक एंजेल (मूर्ति) को पकड़े हुए रो रही थी. उस घटना का निशान उसके माथे पर है जिसकी यादें उसे परेशान करती रहती हैं. उसे सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि उसकी अपनी बेटी को भी एक दिन वैसा ही अकेलापन झेलना पड़ सकता है. यही डर उसे अपने बचे हुए परिवार की रक्षा के लिए जोरदार संघर्ष करने के लिए प्रेरित करता है.
(फोटो साभार: YouTube/Videograb)

जेपी की मौत के कुछ दिनों बाद दिव्या को पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट है. आगे क्या होता है, उसे जानना है तो फिल्म देखना ही बेहतर रहेगा. करीब 3 करोड़ में बनी फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हुई थी. विकीपीडिया की रिपोर्ट के अनुसार,  इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 30.89 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि इसका नेट कलेक्शन 26.18 करोड़ रुपये है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

फिल्म की शानदार स्क्रिप्ट पीएस सुब्रमण्यन और विजेश थोट्टिंगल ने लिखी थी. खास बात यह है कि यह यह फिल्म अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु के करियर का एक अहम पड़ाव है. उन्होंने अपने दो दशक लंबे एक्टिंग करियर में पहली बार एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया. उन्होंने इस रोल के लिए खुद को तैयार करने के लिए कई महीनों तक शारीरिक और मानसिक तैयारी की थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link