शटर फाड़ा, सामान सड़क पर फेंका… निहंगों का परमिंदर की हत्या के आरोपी की दुकान पर हमला

होमवीडियोदेश

शटर फाड़ा, सामान सड़क पर फेंका… निहंगों का परमिंदर की हत्‍या के आरोपी की दुकान पर हमला

X

arw img

पंजाब में मनसा परमिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले ने भयानक रूप ले लिया है. मुख्य आरोपी अश्वनी की दुकान पर गुस्से से उबलते निहंग सिखों ने जोरदार धावा बोल दिया. तलवारों और डंडों से लैस होकर पहुंचे निहंगों ने चंद मिनटों में दुकान का शटर बुरी तरह फाड़ डाला और अंदर रखा सारा सामान सड़क पर लाकर बाहर फेंक दिया. इस हाई-वोल्टेज हंगामे के दौरान बाजार में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश में जुट गई. इस तबाही के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link